10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: बैठक में सांसद ने अधिकारियों को दिए निर्देश, सभी पात्र वंचित व्यक्तियोंं को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

नियमानुसार सभी जाति वर्ग के व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिलवाया जावें।

2 min read
Google source verification
अधिकारियों की बैठक

टोंक. सांसद कार्यालय में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने जिले के जनप्रतिनिधी ओर अधिकारियों की बैठक ली।

टोंक. सांसद कार्यालय में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने जिले के जनप्रतिनिधी ओर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वंचित व्यक्तियों के नाम जोडने के लिए केन्द्र सरकार ने स्थाई वरीयता सूची के अतिरिक्त पात्र लाभार्थियो और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 की सूची में शामिल होने से रहे व्यक्तियों के नाम जोडने हेतु सर्वे करवाने के आदेश जारी किये।

इसके पश्चात पात्र व वंचित व्यक्ति भी इस योजना का लाभार्थी बन सकेगा। बैठक में सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपना खेत, अपना काम योजना के तहत स्वीकृत कार्यो को जल्द से जल्द प्रारम्भ करवाकर पूरा करवाया जावें और नियमानुसार सभी जाति वर्ग के व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिलवाया जावें।

उन्होंने सभी सरपंचो जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, प्रधान सभी से इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित करने के लिए कहा। बैठक में अनेक जनप्रतिधियों ने इस इस बारे में अपने अपने विचार भी व्यक्त किये। इस अवसर पर सांसद जौनापुरिया के साथ जिला प्रमुख सत्य नारायण चौधरी, जिलाध्यक्ष गणेश माहूर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश जांगिड, सभी ब्लॉक विकास अधिकारी, देवली प्रधान शकुंतला वर्मा, उनियारा प्रधान ममता जाट, निवाई प्रधान चन्द्रकला, देवली सरपंच संघ के अध्यक्ष पदम जैन, टोडारायसिंह सरपंच संघ के अध्यक्ष हरजीराम गुर्जर, निवाई सरपंच संघ अध्यक्ष मुरली मीणा, जिला महामंत्री नरेश बंसल, रामचन्द्र गुर्जर, सभी सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य मौजूद थे।


महिलाएं किसी से कमजोर नही
टोंक. महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जेबा खान की अध्यक्षता में शुक्रवार को ‘मैं साहस हूं’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जेबा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को हर परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने साहस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी के व्यक्तित्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं है।

कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मिनाक्षी गौतम, पूर्वप्रधान अलका बैरवा, उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष अनीता मीणा, पार्षद नूरनाज, बदरुन्निसा, रानी कौसर, हिना शराफत आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सेवा दल जिला मुख्य संगठक खालिद खान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष यूसुफ इंजीनियर, कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील बंसल आदि मौजूद थे।