5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : भगवान शांतिनाथ का जन्मोत्सव : कलश एवं शोभायात्रा निकाली

महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शाही लवाजमे के साथ कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 5 Feb 2018, 12:02 PM IST

पंचकल्याणक महोत्सव

बंथली क्षेत्र के सांखना में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु व आचार्य सुकुमालनन्दी के निर्देशन में पोस्टर विमोचन करते लोग।

बंथली. श्रीशांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांखना में आचार्य इन्द्रनन्दी ससंघ के निर्देशन में चल रहे पांच दिवसीय श्रीमज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शाही लवाजमे के साथ कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई।

इस दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो गया। महोत्सव में प्रवचन करते हुए आचार्य सुकुमालनन्दी ने कहा कि भगवान शांतिनाथ के जन्मोत्सव पर खुशियां मनाने तीनों लोकों की महाविभूतियों से तपो भूमि धन्य हो गई। उन्होंने कहा कि मनुष्य के पास समय कम है।वह जनकल्याण के माध्यम से भगवान को प्राप्त करने की विधियां तलाश मोक्ष के मार्ग की ओर बढं़े।

आयोजन समिति कोषाध्यक्ष मनीष जैन व स्वागत समिति के पदम अजमेरा ने बताया कि भगवान शांतिनाथ के जन्म के बाद पाण्डाल से आठ हाथी, आधा दर्जन घोड़ों, रथ सहित शाही लवाजमे के साथ महिलाओं की कलशयात्रा एवं शोभायात्रा दो किलोमीटर दूर पाण्डुक शिला पहुंची। जहां शिला पर भगवान को विराजमान कर पं. विमलकुमार जैन व पं. मनोज जैन शास्त्री की ओर से वैदिक मंत्रों व भजनों से अभिषेक किया गया।


शोभयात्रा एवं कलशयात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अध्यक्ष प्रकाशचन्द सोनी ने बताया कि तीर्थंकर बालक के संस्कार परिदृश्य, गुरु भक्ति, मंदिर एवं हस्तीनापुर में मंगल आरती एवं शास्त्र सभा हुई।इसके बाद रात्रि को सोधर्म इन्द्र का अनेक रूप में ताण्डव नृत्य मंचन किया गया।इससे पहले समाज के लोगों ने आचार्य सुकुमालनन्दी को श्रीफल भेंट किए। वहीं भामाशाह व अतिथियों का सम्मान भी किया गया।


महोत्सव में जयपुर , सलूम्बर, उदयपुर , प्रतापगढ़, इन्दौर, कोटा , इन्द्रगढ़, लाखेरी, बूंदी, किशनगढ़, अजमेर , मुम्बई, दूनी, बंथली, आंवा, देवली, टोंक, उनियारा, अलीगढ़ , ककोड़ सहित हजारों श्रद्धालु पंकल्याणक महोत्सव में मौजूद थे। इस मौके पर पवन जैन, सतीश जैन, दूनी भाजपा देहात अध्यक्ष बनवारी जाट आदि मौजूद थे।


पोस्टर व पुस्तिका का विमोचन
अध्यक्ष प्रकाशचन्द सोनी सहित पदाधिकारियों ने दो पोस्टर णमोकार महामंत्र बैंक पुस्तिका का विमोचन किया गया। महोत्सव में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के वाहनों से दोनों मार्गों पर जाम की नौबत आ गई। इस दौरान मेहन्दवास थानाप्रभारी छोटेलाल मीणा सहित पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

कलश यात्रा निकाली


दूनी. बनेडिय़ा चारणान मेंं रविवार को शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बालाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। शिव प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को होगी। पुजारी दशरथलाल शर्मा ने बताया कि शिव प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बालाजी मंदिर से १५१ कलश से ब्राहा्रण मोहल्ला, मीणा मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, मुख्य बाजार होते हुए कलश यात्रा निकाली गई।

इस दौरान काफी श्रद्धालु उपस्थित थे। आचार्य कृष्णबिलास शर्मा ने कलश पूजन कराया। शिव पंचायत मूर्तियों को अनाज में रखा गया। सोमवार को मूर्तियों की प्रतिष्ठा व रूद्र अभिषेक कराया जाएगा। मंगलवार को पूर्णाहुति सहित कई कार्यक्रम होंगे।