5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब रैकी करने वालों की भी नहीं होगी खैर

कार्रवाई की सूचना देने वाले मुखबीर तथा प्रशासनिक टीमों की रैकी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 5 Feb 2018, 11:35 AM IST

अवैध खनन

अवैध खनन के बाद मौके पर बजरी भरकर खड़े हुए ट्रक।

बजरी खनन करने वालों को देते हैं कार्रवाई की सूचना
सहायक खनिज अभियंता की कार को मारी थी टक्कर

निवाई. अवैध खनन करने वालों को अधिकारियों की कार्रवाई की सूचना देने वाले मुखबीर तथा प्रशासनिक टीमों की रैकी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस ने रैकी करने वालों को तलाशना शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि पुलिस ने शनिवार को खनिज विभाग तथा पुलिस की टीम की रैकी करने के मामले में ६ जनों को गिरफ्तार किया था। उक्त लोगों की कार ने सहायक अभियंता अमीचंद की कार के टक्कर भी मार दी थी। पुलिस अब अन्य रैकी करने वाले लोगों की तलाश कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक सुनीलकुमार ने बताया कि हाइवे स्थित होटलों तथा कई स्थानों पर रैकी करने वाले बैठे रहते हैं। वे खनिज विभाग तथा अन्य टीमों की सूचनाएं खननकर्ताओं को देते रहते हैं। इससे वे सतर्क हो जाते हैं और टीमों के पहुंचने से पहले ही फरार हो जाते हैं।

ऐसे लोगों को पुलिस ने पकडऩा शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद १६ नवम्बर २०१७ से बनास नदी में लीज से किया जा रहा बजरी खनन बंद है, लेकिन अवैध रूप से खनन करने वालों ने बजरी का खनन बंद नहीं किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जब भी खनिज विभाग व पुलिस की टीम पहुंचती है तो वे सूचना मिलने पर फरार हो जाते हैं। इससे प्रशासिनक टीमें कार्रवाई नहीं कर पाती और रातभर खनन चालू रहता है।

हालांकि खनिज विभाग तथा पुलिस ने नवम्बर २०१७ से लेकर अब तक २०० से अधिक बजरी से भरे डम्पर, ट्रक तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े हैं, लेकिन पूर्ण रूप से कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

खदान पर बनाई मिट्टी की दीवार
राजमहल. क्षेत्र के देवीखेड़ा मार्ग पर चल रही गारनेट की खदान का गत दिनों खनिज विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सडक़ मार्ग किनारे हादसे की आशंका को लेकर मिट्टी की दीवार बनवाने के साथ ही होर्डिंग लगवाने के निर्देश दिए।

विभाग के अभियंताओं के निर्देश पर खदान के लीज धारक ने सडक़ किनारे मिट्टी की दीवार बनवा दी तथा होर्डिंग लगवा दिया। उल्लेखनीय है कि मार्ग के पास कुछ दिनों से चल रही गारनेट की खदान से हादसे की आशंका को लेकर राजस्थान पत्रिका के गत ३१ जनवरी के अंक में ‘सडक़ किनारे चल रही मौत की खदान’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

इसके बाद हरकत में आए खनिज विभाग ने लीज धारक से मिट्टी की दीवार बनवाई है। ताकि गड्ढे के करीब से गुजरते वाहन खदान में नहीं गिरें। वहीं होर्डिंग से वाहन चालक सचेत रहे।