जयपुर, अजमेर और टोंक जिले की लाइफ लाइन बीसलपुर डेम अब छलकने की राह पर निकल पड़ा है। त्रिवेणी संगम में पानी का बहाव तीन मीटर से ज्यादा होते ही डेम के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर तक हुई बढ़ोतरी ने इस साल फिर डेम के ओवरफ्लो होने की उम्मीदें जगा दी हैं। मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटे में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए बीसलपुर डेम में पानी की आवक तेज होने की संभावना है।