उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित पर पहाड़ी कट के समीप बस में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई। इससे बस आग का गोला बन गई, लेकिन सूझबूझ से बस में बैठी सवारियाें को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऐसे में बड़ा हादसे को टाल दिया। सवारियों के उतरने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। अग्निशमन वाहन ने आग का गोला बनी बस पर पानी डालकर बुझा दिया।