
दुरुस्त हुई बस स्टैण्ड की यातायात व्यवस्था, थाना प्रभारी का प्रयास लाया रंग, जाम से आम को मिली मुक्ति
देवली। शहर के रोडवेज बस स्टैण्ड में गत काफी समय से बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने ंमें थाना प्रभारी नरेश कुमार का प्रयास रंग लाया। थाना प्रभारी के प्रयास से बस स्टैण्ड में ठेला विके्रताओं को सुव्यवस्थित किया गया तथा इससे आमजन को सुविधा हुई है। गौरतलब है कि रोडवेज बस स्टैण्ड में कचौरी, पकौड़ी, पोहे, फल, मुंगफली, चाय, ठंडे पेय पदार्थो के करीब दो दर्जन ठेले विके्रता है।
जो समूचे परिसर में अव्यवस्थित तौर खड़े रहते है। पुलिस ने बताया कि उक्त विके्रता बसों के आने के साथ ही उनके पास ले जाकर अपने ठेले खड़े करते थे। इससे बसें फंस जाती तथा जाम लग जाता है। ठेले लगाने को लेकर विके्रताओं में आएं दिन झगड़ा व मारपीट होती थी। इससे बस स्टैण्ड का माहौल भी खराब हो रहा था।
हाल ही में ठेला लगाने को लेकर विके्रता परस्पर झगड़ पड़े थे, जिन्हें पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आए दिन की समस्या को देखते हुए नवनियुक्त थाना प्रभारी ने यातायात पुलिसकर्मी रामभंवर सिंह को बस स्टैण्ड में स्थाई नियुक्त किया तथा ठेला विके्रताओं को पंक्तिबद्ध करने का जिम्मा सौंपा।
यातायात पुलिसकर्मी रामभंवर सिंह के तीन दिन के प्रयास की बदौलत ठेला विके्रताओं को एक तय सीमा में खड़े रहने को पाबंद किया। जिससे यातायात सुव्यवस्थित हो गया।
पुलिसकर्मी ने इन ठेला विके्रताओं को गायत्री माता मन्दिर लाइन, सुलभ शौचालय लाइन, बुकिंग कार्यालय लाइन व भीलवाड़ा बस स्टैण्ड की ओर एक नियत स्थान पर खड़ा रहने को पाबंद किया। इससे यातायात व्यवस्था सुगम हुई तथा शांति व्यवस्था कायम हुई। इसी प्रकार पुलिसकर्मी ने गौतम मन्दिर के समीप लगने वाले टैक्सियों को भी हटा दिया है। इससे भी जाम में राहत मिली है।
Published on:
26 Aug 2019, 5:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.