5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के हत्थे चढ़े चोर गिरोह से देशी रिवॉल्वर व दो जिन्दा कारतूस किए बरामद

चोर विद्यालय से प्रिंटर, सीपीयू, मॉनिटर, रसोई गैस सिलेण्डर व चूल्हा ले गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 28 Dec 2017, 7:12 AM IST

 चोर गिरोह

टोंक. बनेठा थाना क्षेत्र के सूंथड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार सदस्यीय गिरोह को पकड़ा है।

टोंक. बनेठा थाना क्षेत्र के सूंथड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार सदस्यीय गिरोह को पकड़ा है। एक आरोपित से देशी रिवॉल्वर व दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित गालद खुर्द थाना मलारना डूंगर जिला सवाईमाधोपुर निवासी सुरेन्द्र पुत्र सत्यनारायण मीणा, चाकसू जिला जयपुर निवासी शाहरुख उर्फ मिन्नू पुत्र बुंदू खां, अय्यूब उर्फ पिंटू पुत्र रशीद खां तथा नंदू सिंह पुत्र लाल सिंह है।


उन्होंने बताया कि विद्यालय में चोरी की वारदात गत 17 दिसम्बर की रात हुई थी। चोर विद्यालय से प्रिंटर, सीपीयू, मॉनिटर, रसोई गैस सिलेण्डर व चूल्हा ले गए थे। बनेठा थाना पुलिस ने प्रधानाचार्य नंदकिशोर मीणा की ओर से मामला दर्ज किया था।


इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश शर्मा व उनियारा के पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल के निर्देशन में टीम का गठन किया। इसमें बनेठा थाना प्रभारी उदयवीर सिंह, एएसआई कैलाश, हैड कांस्टेबल शंकरलाल, सवाईराम, सुरेन्द्र, रत्तिराम, हरिशंकर, हरिकेश, राजेश, प्रहलाद, रामनरेश, संजय आदि शामिल थे। पुलिस को सुरेन्द्र मीणा के पास देशी रिवॉल्वर व दो जिंदा कारतूस मिले।

उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने सूंथड़ा स्थित विद्यालय में वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उसके बयान के बाद पुलिस ने सुरेन्द्र के साथी चाकसू निवासी शाहरुख, अय्यूब तथा नंदू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। उनसे वारदात में काम में ली गई बाइक तथा कार जब्त की है। आरोपितों ने पूछताछ के दौरान सवाईमाधोपुर के बौंली तथा जयपुर के चाकसू से ट्रांसफॉर्मर चोरी करना स्वीकार किया है।


बंथली. घाड़ में बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे चार जनों को पुलिस ने बुधवार शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी रामेश्वर मीणा ने बताया कि आरोपित घाड़ निवासी चिरंजीलाल रैगर, यशवन्त रैगर, रविकुमार रैगर, व टीकम रैगर है।

उन्होंने बताया कि घाड़ निवासी उमाशंकर बारहठ ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद आरोपितों की ओर से झगड़ा करने की शिकायत थाने पर दी थी।

संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए
निवाई. पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से आधे दर्जन लोगों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रामजीलाल ने बताया कि झिलाय पुलिया के समीप से श्यामलाल बावरी एवं विजय बावरी निवासी हमीरपुर कच्ची बस्ती जिला सवाईमाधोपुर एवं मिथुन सिंह व करतार सिंह निवासी बगराणा थाना कानोता जयपुर को जमात क्षेत्र से गिरफ्तार किया। श्रवण मोग्या व उसका पुत्र सांवरा निवासी लुहारा को भुरटिया गांव के पास से गिरफ्तार किया है।