5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सम्मान बढ़ता है प्रतिभाओं का मनोबल ,बालिकाओं को भी मिले बालकों जैसा सम्मान

अखिल भारतीय च्वयन गौड़ ब्राह्मण महासभा डांगरथल की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 27 Dec 2017, 2:55 PM IST

प्रतिभा सम्मान समारोह

निवाई. अखिल भारतीय च्वयन गौड़ ब्राह्मण महासभा डांगरथल की ओर से सरस्वती माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया

निवाई. अखिल भारतीय च्वयन गौड़ ब्राह्मण महासभा डांगरथल की ओर से सरस्वती माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, अध्यक्षता कर रहे च्वयन गौड़ ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम शर्मा, टोंक उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा एवं जिला अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने मां शारदे केे चित्र के समक्ष दीप जलाकर की।

समारोह में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। प्रतिभा और पानी अपनी मंजिल स्वयं तय करते है। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम शर्मा ने कहा कि समाज में बालिका शिक्षा आवश्यक है।

शिक्षित महिला से समाज एवं देश का विकास होता है। उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा ने कहा कि बालिकाओं को भी समाज में बालकों जैसा सम्मान मिले। जिला अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने कहा कि प्रतिभाएं देश की धरोहर है।

प्रतिभाओं के सम्मान से प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ता है। समारोह में मंच संचालन महेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, रामफूल शर्मा, रमाकान्त शर्मा, वैद्य सत्यनारायण शर्मा, सूरजकिरण तिवाड़ी, रामेश्वर तिवाड़ी, राजेन्द्र शर्मा, रामनिवास शर्मा महा सभा के सचिव भंवरलाल शर्मा एवं आयोजक मायाराम शर्मा सहित कई पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद थे।

सम्मान समारोह 25 को

टोंक. जिला बैरवा कर्मचारी-अधिकारी विकास संस्था की प्रबन्ध कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को संस्था अध्यक्ष राजेश्वरी की अध्यक्षता में हुई। जिला महामंत्री बनवारी लाल ने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह 25 फरवरी को करने का निर्णय किया गया। इस मौके पर जगदीशलाल बैरवा, विजयसिंह जोनी, प्रहलाद बैरवा, विरेन्द्र जोनवाल, लालूराम, दिनेशकुमार, देवकरण आदि ने विचार व्यक्त किए।

ग्रामीणों व शिक्षकों ने खुशी जताई

मालपुरा. उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंगरीकला में भामाशाह के सहयोग से विद्यालय के खेल मैदान की सुरक्षा के लिए मुख्य गेट लगाने पर ग्रामीणों व शिक्षकों ने खुशी जताई है। सरकारी विद्यालयों में खेल मैदान पर बढ़ते अतिक्रमणों को रोकने व खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय के शिक्षक रामावतार शर्मा ने खेल मैदान की सुध ली।

प्रशासन के सहयोग से खेल मैदान का सीमाज्ञान कराया गया तथा ग्रामीणों की ओर से मिले सहयोग से खेल मैदान का समतलीकरण करवाया गया। वहीं खेल मैदान की सुरक्षा को लेकर भामाशाह की ओर से मुख्य गेट प्रदान करने से अब खेल मैदान सुरक्षित रहेगा।