
मालपुरा में मामले की जांच सीआईडी सीबी से कराने के आदेशों पर जश्न मनाते धरनार्थी।
मालपुरा. टोडारायसिंह के भांसू गांव स्थित मकान में गत एक अगस्त संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए 16 दिनों से पंचायत समिति के बाहर दिया जा रहा धरनो समाप्त हो गया। पीडि़त परिवार के सदस्यों को सरकार से मामले में जांच कराने का आश्वासन मिला है।
परिवारजनों की ओर से हत्या के मामले में लिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी, मामले की सीबीआई से जांच, पीडि़त के परिवार को सरकारी नौकरी व पांच लाख रुपए की सहायता दिलाने की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने के 16वें प्रतिनिधिमण्डल ने गृहमंत्री आदि से भेंट की।
इस पर गृहमंत्री ने मामले की जांच सीआईडी सीबी से कराने के आदेश दिए हैं। इस प्रतिनिधिमण्डल में पीडि़ता संध्या शर्मा, पवन शर्मा, सीताराम शर्मा, आशा देवी, अमित, हरीश, गायत्री देवी, नरेन्द्र सिंह आमली, राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष लवपाल सिंह, संरक्षक शिवपाल सिंह शामिल थे। गौरतलब है कि भांसू गांव में निर्माणाधीन मकान में पांच माह पूर्व चन्द्रशेखर शर्मा की हत्या हो गई थी।
विषाक्त दाना डालने का आरोप
टोंक. सांखना गांव स्थित सार्वजनिक स्थान पर विषाक्त दाना डालकर पक्षियों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए छान गोसेवा समिति कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मेहंदवास थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि सांखना तालाब के पास सार्वजनिक स्थान है।
वहां कुछ दिनों से शिकार करने के उद्देश्य से कुछ लोग विषाक्त दाना डाल रहे हैं। इससे दाना चुगने आ रहे सैकड़ों पक्षियों की अब तक मौत हो चुकी है। ज्ञापन देने वालों में सोनू चौधरी, बलराम, योगेश, पिन्टू, कपिल, नंदलाल, परशुराम, राकेश आदि शामिल थे।
कार्रवाई की मांग
बंथली. गैरोली के दर्जनों ग्रामीणों ने देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर से मिलकर सरपंच प्रियदर्शिनी सोलंकी के खिलाफ झूठी शिकायत देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
समर्थन में उतरे वीरेन्द्रसिंह चौहान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच प्रियदर्शिनी सोलंकी पंचायत में निष्पक्ष कार्य कर रही है। सभी स्थानों पर विकास के काम कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों ने सरपंच के खिलाफ जिला कलक्टर व विधायक को झूठी शिकायत दी है।
Published on:
29 Dec 2017, 1:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.