5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: आहत मरीजों को मिली राहत, पटरी पर लौटी चिकित्सा की गाड़ी

13वें दिन 55 में से तीन दर्जन चिकित्सक सआदत व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल के ड्यूटी पर लौट आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 29 Dec 2017, 9:22 AM IST

 चिकित्सक काम पर लौट आए

टोंक. सेवारत चिकित्सक संघ से जुड़े चिकित्सकों व सरकार के बीच सहमति बनने के बाद गुरुवार को अधिकतर चिकित्सक काम पर लौट आए। इससे आहत मरीजों को राहत मिली।

टोंक. सेवारत चिकित्सक संघ से जुड़े चिकित्सकों व सरकार के बीच सहमति बनने के बाद गुरुवार को अधिकतर चिकित्सक काम पर लौट आए। इससे आहत मरीजों को राहत मिली। अन्य दिनों की तरह सुबह सरकारी अस्पतालों के गलियारों में मरीजों व तीमारदारों की कतार लगी रही।

वीरान पड़े वार्डों में भी मरीजों को भर्ती किए जाने से चिकित्सा की गाड़ी पटरी पर लौट आई। उल्लेखनीय है कि समझौते की क्रियान्विति नहीं होने व सरकार की ओर से पदाधिकारियों के स्थानान्तरण करने से नाराज सेवारत चिकित्सक गत 16 दिसम्बर से सामूहिक अवकाश पर चले गए थे।

इससे सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई थी। दूरदराज से आए मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल रहा था। इसके साथ ही तीन सौ पलंग वाले सआदत व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल के सभी वार्ड सूने पड़े थे। सरकार व सेवारत चिकित्सकों के बीच बुधवार रात सहमति बनी।

इस पर गुरुवार सुबह 13वें दिन 55 में से तीन दर्जन चिकित्सक ड्यूटी पर लौट आए। पीएमओ जे. पी. सालोदिया ने बताया कि दिन की ड्यूटी वाले सभी चिकित्सक आ गए। जिनकी ड्यूटी रात में होगी वे भी समय पर आ जाएंगे।

लौटे काम पर
मालपुरा. विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे चिकित्सकों के गुरुवार को काम पर लौट आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. अर्जुनदास ने बताया कि राज्य सरकार व चिकित्सक संघ के मध्य हुई समझौता वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। उपखण्ड के सभी चिकित्सकों ने अपना-अपना कार्य संभाल मरीजों की जांच की। इससे अस्पताल में भी दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रही।

निरीक्षण कर दिए निर्देश
उनियारा. नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी सीमा चौधरी ने गुरुवार को कस्बे के मुख्य बाजार का निरीक्षण कर सफाई कार्य व अन्य निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य बाजार, गलवा धाम, सवाईमाधोपुर रोड आदि स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान गंदगी देखकर सफाई कर्मियों को फटकार लगाई।