12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो साल में भी नही दी सूचना तो आयोग ने किया एक हजार रुपए का जुर्माना

आयुक्त ने सुनवाई के बाद अधिशासी अधिकारी को दोषी माना और उस पर एक हजार रुपए का जुर्माना किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 22 Dec 2017, 9:45 AM IST

एक हजार रुपए का जुर्माना

टोंक. दो साल में भी सूचना नहीं देने वाले टोडारायसिंह के अधिशासी अधिकारी पर राज्य सूचना आयोग ने एक हजार रुपए का जुर्माना किया है।

टोंक. दो साल में भी सूचना नहीं देने वाले टोडारायसिंह के अधिशासी अधिकारी पर राज्य सूचना आयोग ने एक हजार रुपए का जुर्माना किया है। साथ निर्देश दिए गए हैं कि अपलार्थी को एक महीने के अंदर मांगी गई सूचना उपलब्ध कराई जाए।

ये निर्देश राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आशुतोष शर्मा ने टोडारायसिंह के वार्ड 9 स्थित हम्मालान मोहल्ला निवासी जहूरूद्दीन खान की ओर से लगाई गई अपील पर दिए हैं। जहूरूरद्दीन के अधिवक्ता अनिल तिवाड़ी ने अपील में कहा कि अपीलकर्ता ने दो साल पहले नगर पालिका टोडारायसिंह के अधिशासी अधिकारी व सूचना अधिकारी से सूचना मांगी थी,

लेकिन दो साल में ये भी नहीं दी गई। प्रथम अपील के बाद राज्य सूचना आयोग ने टोडारासियंह के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी कर सूचना देने को कहा, लेकिन सूचना नहीं दी गई।


इसके बाद दूसरी अपील जारी की गई। इसमें आयुक्त ने सुनवाई के बाद अधिशासी अधिकारी को दोषी माना और उस पर एक हजार रुपए का जुर्माना किया। ये राशि अधिशासी अधिकारी अपीलकर्ता जहूरूद्दीन को देंगे। साथ ही एक महीने में मांगी गई सूचना की प्रतिलिपि भी उपलब्ध कराएंगे।

खाते से उड़ाई नकदी
मालपुरा. बैंक अधिकारी बनकर एक ग्रामीण से उसके आधार नम्बर की जानकारी लेकर उसके खाते से 18 हजार की नकदी उड़ाने का मामला सामने आया है। कस्बा निवासी जगदीश सैनी के मोबाइल फोन पर अनजान ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया।

कहा कि आपके आधार कार्ड का नम्बर बैंक खाते से जुड़ा हुआ नहीं है। आप तत्काल अपने आधार नम्बर की जानकारी दें। इसके बाद फोन आया कि एटीएम कार्ड के नम्बर बताएं।

पीडि़त द्वारा समस्त जानकारी देने के कुछ समय बाद ही उसके सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से 18 हजार रुपए निकलने का संदेश आया। इस पर वह बैंक पहुंचा। जहां बैंक अधिकारियों ने ऐसे अनजान फोन पर सूचनाएं नहीं देने के लिए समझाकर भेज दिया।