5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: वर्ष 2018 के सबसे बड़े दीक्षान्त समारोह का ड्रोन से होगा कवरेज, सीआईएसएफ के सहायक महानिदेशक होगें शामिल

32 सप्ताह के कड़े प्रशिक्षण के बाद दीक्षान्त समारोह किया जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां अन्तिम चरण में चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 28 Dec 2017, 9:06 AM IST

 केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल

देवली. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 55 वेंं (सीआईएसएफ) बैच का दीक्षान्त समारोह शुक्रवार सुबह आरटीसी परिसर में होगा।

देवली. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 55 वेंं (सीआईएसएफ) बैच का दीक्षान्त समारोह शुक्रवार सुबह आरटीसी परिसर में होगा। इसमें मुख्य अतिथि सहायक महानिदेशक (एवीए) एएमबी गणपति होंगे। इसे लेकर केन्द्र में तैयारियां अन्तिम चरण में चल रही है।

बल के उपमहानिरीक्षक सरोजकान्त मल्लिक ने बताया कि 32 सप्ताह के कड़े प्रशिक्षण के बाद दीक्षान्त समारोह किया जा रहा है। इसमें आंतरिक सुरक्षा के तहत प्रशिक्षणार्थियों को मेजर एक्ट्स, मानव अधिकारी, फील्ड क्राफ्ट, यूएसी आदि हथियारों का प्रशिक्षण दिया है।

वहीं आईआईडी, जंगल वेलफेयर में भी जवानों को प्रशिक्षित किया गया है। सीआईएसएफ का उक्त दीक्षान्त समारोह वर्ष 2018 का सबसे बड़ा दीक्षान्त समारोह होगा। पूरे समारोह को ड्रोन के जरिए कवरेज किया जाएगा।

वहीं मार्च पास्ट में 160 ट्रेनीज के बॉक्स मंच से गुजरेंगे। इस दौरान प्रशिक्षणार्थी कलेरी पईतु (केरल का मार्शल आर्ट), साइलेंट ड्रिल, मलखम्भ, मार्शल आर्ट काता (चाइनीज मार्शल आर्ट), योग , छाउ नृत्य, परकोल एवं होसटेज रेसस्यू व जुंबा नृत्य आकर्षण का केन्द्र होंगे।

उल्लेखनीय है कि देवली सीआईएसएफ प्रशिक्षण केन्द्र की अगस्त1984 में स्थापना हुई थी। इस दौरान महज 500 प्रशिक्षाणार्थी टे्रनिंग की क्षमता थी, जो वर्ष2009 में बढ़ाकर 1060 कर दी गई। वहीं वर्तमान में ये केन्द्र 5400 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे रहा है। गौरतलब है कि इतने बड़े बैच के प्रशिक्षण के चलते यह रिकार्ड ऑफ लिम्का बुक में दर्ज हो गया है।


परशुराम सर्किल बनाने की मांग
देवली. शहर के भरतपुर हाउस स्थित चौराहे को परशुराम सर्किल बनाने की मांग को लेकर परशुराम सेना देवली व सप्तऋषि ब्रह्म समाज ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज के अराध्य देव हंै। वहीं शहर में समाज के सैकड़ों लोग निवास करते हैं।

ऐसे में यदि नगर पालिका प्रशासन भरतपुर हाउस चौराहे पर परशुराम सर्किल का निर्माण कराए, तो समाज की भावनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। ज्ञापन सौंपने वालों मेंं सप्तऋषि समाज अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा, घनश्याम गौतम, पार्षद यज्ञेश दाधीच, चेतन शर्मा, अंकुश तिवाड़ी, विवेकानंद, बृजेश भारद्वाज आदि शामिल थे।