5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मण्डी के गेट पर ताला लगा किसानों ने किया प्रदर्शन

मैनेजर द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किसानों के साथ मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 28 Dec 2017, 8:06 AM IST

गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन

मालपुरा कृषि उपज मण्डी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व वार्ता करते अधिकारी

मालपुरा. राज्य सरकार की ओर से क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से कृषि उपज मण्डी में बुधवार को सरकारी कांटे पर समर्थन मूल्य पर की जा रही मूंग व उड़द की खरीद में दो दिन से क्वालिटी की गुणवत्ता को लेकर माल की तुलाई नहीं होने पर नाराज किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी के नेतृत्व में कृषि मण्डी गेट पर ताला लगा धरना-प्रदर्शन किया।

मूंग की खरीद के मामले को लेकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व उप प्रधान गोपाल गुर्जर, मूलशंकर शर्मा, कैलाश सोनी, धनरूप शर्मा, गजेन्द्र जैन, आकाश राय शर्मा, भैंरूलाल पारोता, किसान यूनियन के छोटूलाल नागा, जयराम डोकरिया सहित कई किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मण्डी गेट को बंद कर उस पर ताला जड़ दिया।

जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने समिति के मैनेजर ओमप्रकाश चौधरी से सरकारी कांटे पर किसानों के माल की खरीद नहीं करने की बात कहने पर मैनेजर द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर उन्होंने किसानों के साथ मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।


धरना-प्रदर्शन व मुख्य गेट पर ताला की सूचना मिलते ही उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल सैनी, तहसीलदार सुभाष गोयल मौके पर पहुंचे तथा समिति के मैनेजर को मौके पर बुलाकर मामले की जानकारी ली।

उपखण्ड अधिकारी ने समिति के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर किसानों का माल तोले जाने व आगामी दिनों में माल का सैंपल लेकर उसकी जांच करने के बाद ही माल की तुलाई करने के निर्देश दिए।किसानों की माल तुलाई की स्वीकृति होने पर मण्डी का गेट खोला। इसके बाद कृषि उपज मण्डी में कामकाज शुरू हुआ।

क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत

मालपुरा. उपखण्ड के टोरडी गांव में उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा ने शहीद गणेश नारायण चौहान मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। समारोह को पंचायत समिति सदस्य राम कहार, वीरांगना मेनका चौहान, वीर प्रताप सिंह, वार्ड पंच दीपक पालीवाल ने भी सम्बोधित किया।

केशव पालीवाल, मोहम्मद हुसैन, राजेश सैनी, मोनू वैष्णव, योगेश सहित सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने गेंद पर शॉट लगाकर प्रतियोगिता उद्घाटन किया। इस अवसर पर सदस्यों ने वीरांगना मेनका का शॉल ओढ़ाकर व अतिथियों का साफा बंधवाकर स्वागत किया।