17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद जौनापुरिया ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बता कहा कि 60 साल की समस्याएं इतनी जल्दी नहीं होगी दूर, जनता एक बार और दे मौका

कुछ समस्याएं ऐसी है, जिनका निराकरण करने में अभी और समय लगेगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 27 May 2018, 8:55 AM IST

MP Jonapuriya

केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्व होने पर सांसद कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता

टोंक. लोकसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। सडक़, बिजली, स्वास्थ्य, भवन निर्माण एवं पेयजल सुविधाओं का विस्तार किया गया है। कुछ समस्याएं ऐसी है, जिनका निराकरण करने में अभी और समय लगेगा। यह बात सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया ने केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्व होने पर शनिवार को सांसद कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

सांसद ने टोंक में रेल के मामले में हो रही देरी के सवाल पर कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे चल रहा है। रेल का कार्य जारी है। प्रोजेक्ट बड़ा है। उन्होंने यह मामला लोक सभा में भी उठाया है एवं प्रधानमंत्री को भी रेल प्रोजेक्ट के बारे में अवगत कराया है। जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल किल्लत के बारे में सांसद ने कहा कि सीवर के कार्य के कारण पेयजल प्रोजेक्ट में देरी हुई है।

MP के इस जिले में टूट सकती है BJP, आधा दर्जन नेताओं ने दी इस्तीफे की धमकी

देवली-उनियारा में पाइप लाइन कम पडऩे से पेयजल किल्लत बनी है, जो शीघ्र दूर होगी। इस दौरान जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, उनियारा देवली विधायक राजेन्द्र गुर्जर, राज्य सफाई आयोग सदस्य दीपक संगत, सभापति लक्ष्मी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला उपाध्यक्ष वैणी प्रसाद, महामंत्री नरेश बंसल, प्रवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता, जिला प्रमुख मीडिया सम्पर्क विभाग दुर्गेश गुप्ता एवं महेन्द्र सीरोठा मौजूद थे।

इधर, केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष बीना जैन छामुनिया के नेतृत्व में बस स्टैंड पर चालक, परिचालकों व यात्रियों का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर संतोष गुप्ता, प्रियंका गौतम, शशिकला वैष्णव, इतिश्री शर्मा, कामिनी श्रीवास्तव, रचना, स्वाति, मोना, टीना आदि मौजूद थी।

एक बार और मौका दे
सांसद ने कहा कि कुछ समस्याएं ऐसी है जिनका चार वर्ष में निराकरण नहीं हो पाया है, ऐसे में जनता उन्हें एक-दो बार ओर मौका दे। जनता पिछले चार साल में हुए बदलाव को 60 साल के अनुपात में देखे और वोट दे।