1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

70 सालों बाद आज देश की कमान अच्छे हाथों में होने से देश व प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर- मेहता

प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से सभी वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लोगों को अधिकाधिक फायदा उठाना चाहिए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 4:49 PM IST

MLA Ajit Mehta

टोंक के समीप स्थित ढाणी मुख्यतारनगर में लोगों को सम्बोधित करते विधायक अजीत मेहता व अन्य।

टोंक. मण्डावर पंचायत की ढाणी मुख्यतार नगर मेें सामुदायिक भवन का लोकार्पण व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अजीत मेहता थे। उन्होंने 11 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि इस मौके पर विधायक मेहता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से सभी वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लोगों को अधिकाधिक फायदा उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 70 सालों बाद आज देश की कमान अच्छे हाथों में होने से देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस मौके पर प्रधान जगदीश गुर्जर, पार्षद रामावतार धाभाई, सरपंच देवालाल गुर्जर, लक्ष्मीनारायण यादव, मोती, पप्पू, रामलाल, सुखदेव आदि मौजूद थे।


मोची बस्ती बनेगी संत रैदास नगर
टोडारायसिंह. विधायक कन्हैयालाल चौधरी नेे कहा सामाजिक मतभेद न केेवल जाति विशेष बल्कि हिन्दू संस्कृति के लिए अभिशाप है। विधायक चौधरी मोची बस्ती में नवनिर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण समारोह में कही।

उन्होंने कच्ची बस्ती के रूप में विकसित मोची बस्ती को संत रैदास नगर के नाम से अलंकृत करने की घोषणा की तथा सुविधाए उपलब्ध कराने को लेकर पालिका प्रशासन को आवश्यक निर्देेश दिए।

क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिवलहरी ने कहा कि राष्ट्र के हितार्थ जहां सामाजिक मतभेद व छुआछूत को भूलाना होगा। नगरपालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन नेे कहा नगरपालिका क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए है।

उन्होंनेे कहा कि कच्ची बस्ती में स्थापित मोची व भांड बस्ती को सम्मान जनक संत रैदास नगर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान स्वयं सहायता समूह को आर्थिक सहायता चेक वितरित किए।

समारोह में जिला संघ चालक पुरूषोत्तम शर्मा, सांगानेर (जयपुर) सेवा प्रमुख विद्या सागर, भाशिप्रस टोंक जिला मंत्री वेदप्रकाश कुर्मी, डीआर रामचन्द्र गुर्जर, सांगानेर (जयपुर) जिला सेवा प्रमुख विद्या सागर,जिला सेवा प्रमुख दुर्गा प्रसाद गौड़, एडीईईओ सीताराम साहू, ईओ चेतन जैन, प्रहलाद चावला, शिवराज कुर्मी आदि मौजूद थे।