टोंक। राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा में दो समुदाय के बीच पथराव एवं आगजनी की घटना के बाद शुक्रवार को लगाए गए कर्फ्यू के बाद शनिवार को स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस के अनुसार कस्बे में रात में शांति रही। दिन के कर्फ्यू में अभी तक ढील नहीं दी गई है। पुलिस बल जगह—जगह तैनात हैं तथा वरिष्ठ अधिकारी घटना पर नजर रखे हुए हैं। उल्लेखनीय हे कि गुरूवार को बीसलपुर से जल लेकर आए कावड़यिों पर पथराव के बाद शनिवार को सांसद सुखवीर जौनपुरिया एवं विधायक कन्हैया लाल के तिरंगा यात्रा निकालने पर अड़े रहने से कस्बे में तनाव बढ़ गया। इस बीच एक धार्मिक स्थल के आसपास पथराव की घटना के बाद छह दुकानों में आगजनी से स्थिति बेकाबू होने पर प्रशासन ने कल अनिश्चित कालीन कर्फ्यू लगा दिया।