6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्यों की प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

एकल ग्रुप में रुकमणी पांचाल ग्रुप ने आजा नच ले संगीत पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2018, 2:11 PM IST

 सांस्कृतिक कार्यक्रम

देवली. देवकन्या शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ।

देवली. देवकन्या शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। इसकी शुरुआत महाविद्यालय निदेशक रमेश मुकुल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। उन्होंने कहा कि शिक्षक के लिए उसका प्रशिक्षण काल काफी अहम होता है। इस अवधि में प्राप्त किए ज्ञान का छात्राध्यापिकाओं को जीवनभर सहयोग मिलेगा। उन्होंने प्रशिक्षणकाल में एकाग्रता, अनुशासित व ईमानदारी से ज्ञान प्राप्त कर शिक्षा में इसका उपयोग करने की बात कही।

बी.एड. व बीएसटीसी प्रशिक्षण महाविद्यालय प्राचार्य पी. सी. ठागरिया ने छात्राध्यापिकाओं को शिक्षण के साथ सामाजिक सेवा भी करने को कहा। महाविद्यालय संरक्षक आर. सी. मलिन्दा व पीजी कॉलेज प्राचार्य धीरज सिंह ने शिक्षा व शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान एकल ग्रुप में रुकमणी पांचाल ग्रुप ने आजा नच ले संगीत पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बी.एड. व बीएसटीसी की छात्राध्यापिकाओं ने सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान नेहा पारीक, अस्मिता मिश्रा, सोनल मीणा, रमा, मीनाक्षी टिक्कीवाल, धनराज जांगिड़, मनोज प्रजापत, रामबाबू, सविता जैन आदि व्याख्याता आदि उपस्थित थे।

ग्रामीणों क? योग ?? कराया
अलीगढ़ . क्षेत्र के सोप उपतहसील के महुवा गांव स्थित ठाकुर जी के मंदिर प्रांगण में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति हरिद्वार की ओर से शुक्रवार को नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का समापन योगाचार्य चेतन कुमार के सान्निध्य में रामबिलास गुर्जर की देखरेख में हुआ। शिविर में योगाचार्य चेतन कुमार ने बताया गया कि नित्य योग करने से गैस, कब्ज , एसीडिटी, अनिद्रा आदि रोगों से मुक्ति मिलती है।
योगाचार्य चेतन कुमार द्वारा ग्राम समिति का गठन किया गया। इसमें रामबिलास गुर्जर को योग शिक्षक बनाया गया।


इस योग शिविर में भोजाराम गुर्जर, जसराम गुर्जर, बद्री लाल गुर्जर, जगदीश गुर्जर, पांचू लाल गुर्जर, रामलाल गुर्जर, चेतराम गुर्जर, शंकर लाल गुर्जर, पुखराज गुर्जर, सुरज्ञान गुर्जर, हरकेश गुर्जर, हरभजन भदुड़ी, महावीर गुर्जर, नरसी राम गुर्जर, भरतराम गुर्जर एवं पतंजलि के विशिष्ट कार्यकर्ता बंशीलाल भी मौजूद रहे।


फल-सब्जी यूनियन गठन किया
मालपुरा. फल-सब्जी विक्रेताओं की बैठक रविवार शाम नसियां बालाजी मन्दिर में रखी गई। इसमें यूनियन का गठन कर नियमों की पालना करने की बात हुई। बैठक में सदस्यों ने बताया कि प्रशासन व पुलिस की ओर से फल-सब्जी विक्रेताओं को आए दिन परेशान किया जाता है तथा उनके लिए कोई स्थान भी निर्धारित नहीं है। बैठक में यूनियन का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष शंकर चौहान, उपाध्यक्ष इमरान खान, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, सचिव सत्यनारायण माली, संगठन मंत्री हंसराज खारोल, सह-संगठन मंत्री बबलू सैनी, सलाहकार बलराम वर्मा तथा सूचना मंत्री मुकेश सैनी को मनोनीत किया गया।