निवाई. शहर के वार्ड 5 स्थित ब्रह्माणी माताजी मंदिर में जाने वाले रास्ते में बिजली के तार टूटकर जमीन पर पड़े हुए हैं और उनमें बिजली की सप्लाई जारी है।
निवाई. शहर के वार्ड 5 स्थित ब्रह्माणी माताजी मंदिर में जाने वाले रास्ते में बिजली के तार टूटकर जमीन पर पड़े हुए हैं और उनमें बिजली की सप्लाई जारी है। सुरेश सैनी ने बताया कि शनिवार को तार टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे विद्युत सप्लाई बंद हो गई।
बाद में विभाग के लाइनमैन ने लाइन को ठीक कर सप्लाई शुरू कर दी, लेकिन तार बीच रास्ते में ही छोड़ दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में शहर कनिष्ठ अभियंता को अवगत करवा दिया गया है। इधर, जे ई एन अनिल मीणा ने बताया कि तारों को मशीनों के द्वारा खिंचवाया जाएगा ।
अभी ठेकेदार काम नहीं कर रहा है, इसलिए तारों को खींचा नहीं जा सका है। उन्होंने यह भी बताया कि लाइन टयूबवैल के लिए लगी हुई है। पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं हो, इसलिए लाइन को जमीन पर ही चालू कर दिया गया है।
घरों में दौड़ा करंट मोर. टोडारायसिंह. मोर गांव में रविवार शाम बिजली की 11 केवी व एलटी लाइन छूने से करीब एक दर्जन घरों में करंट दौड़ गया। हादसे में मां व बेटी झुलस गए। सूचना देकर निगम कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद की। गांव के सुभाष नागरा ने बताया कि रात को आयुर्वेद चिकित्सालय के पास पक्षी बैठने से दोनों लाइनों के तार भिड़ गए।
इससे वहां लगे ट्रांसफॉर्मर से जुड़े कनेक्शनों के सभी घरों में करंट दौड़ गया। उपभोक्ताओं के घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। हादसे के दौरान घर में बक्से के पास खड़ी माया व कुर्सी पर बैठी दीपशिखा आदि झुलस गए।
दो घंटे ठप रही बिजली: तार टूटने से घंटाघर, बहीर, पुरानी टोंक, पंचकुइया दरवाजा, मेहंदीबाग आदि क्षेत्रों की बिजली दो घंटे ठप रही। इससे दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। कार्यालयों में बिजली नहीं होने से आवश्यक कार्यों से आए लोगों के कार्य नहीं हो सके।