5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: 14 पंचायत 65 गांव, 17 सिपाहियों के भरोसे क्षेत्र में कैसे कायम हो कानून व्यवस्था

थाने में पद रिक्त होने से पुलिस का कामकाज प्रभावित हो रहा है। मेगा हाइवे व लम्बी दूरी के गांवों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी आ रही है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 25 Dec 2017, 9:02 AM IST

 पुलिस थाना

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे स्थित पुलिस थाना में स्वीकृत 41 पुलिसकर्मियों में से 19 पद रिक्त चल रहे हैं।

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे स्थित पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले 14 पंचायतों के 65 गांव, मजरे, ढाणियों की कानून व्यवस्था थाना प्रभारी, एक एएसआई, तीन दीवान,17 सिपाहियों के भरोसे है। थाने में स्वीकृत 41 पुलिसकर्मियों में से 19 पद रिक्त चल रहे हैं।

जबकि थाना जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाइवे से जुड़ा हुआ है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। थाने में पद रिक्त होने से पुलिस का कामकाज प्रभावित हो रहा है। थाना क्षेत्र में मालपुरा व टोडारायसिंह तहसील की 14 ग्राम पंचायत क्षेत्र के 65 से अधिक गांव, मजरे, ढाणियों की तीस बीट क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

थाना क्षेत्र की सीमा खत्म होने पर अजमेर जिले के अराई, बोराड़ा, केकड़ी थाने की सीमा शुरू हो जाती है।थाना क्षेत्र से जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाइवे निकल रहा है। लाम्बाहरिसिंह से बीस किमी से अधिक दूरी पर तीस किमी लम्बा मेगा हाइवे व चालीस किमी पर मांदोलाई ग्राम क्षेत्र शामिल है। ऐसे में थाने में नफरी की कमी के चलते तीस बीट क्षेत्र के गावों से आने वाले परिवाद सहित अनेक प्रकरणों के निस्तारण में समय लगता है।


थाना सम्भाले या...
थाने पर 17 पुलिसकर्मियों में से सात की ड्यूटी थाने के इमरजेंसी सेवाओं के लिए होती है। इसमें से एक-एक वायरलैस सेट, संतरी, कार्यालय, जीप चालक, न्यायालय सम्बन्धी कार्य, कम्प्यूटर ऑपरेटर ड्यूटी के लिए तैनात रहता है। थाना प्रभारी सहित शेष पुलिसकर्मियों पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी होती है।

6 5 से अधिक गांवों में गश्त व कानून व्यवस्था के साथ रात में मेगा हाइवे पर आवश्यक गश्त और अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करना सहित कई कार्य के लिए स्टाफ की कमी के चलते पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वारदातों का नहीं हुआ खुलासा
थाना क्षेत्र में बीते दो सालों में हुई चोरी की आधा दर्जन से अधिक वारदातों का पुलिस शत-प्रतिशत खुलासा करने में नाकामयाब रही है। बीते दिनों संवारिया में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने में कामयाब रही, लेकिन चोरी के अन्य आरोपित व चोरी हुआ सामान अभी पुलिस पकड़ से दूर है। साथ ही बीते सालों में साल दर साल मुकदमों का भी भार बढ़ रहा है।


नहीं खुली पुलिस चौकी
काननू व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीलवाड़ा-जयपुर मेगा हाइवे पर स्थित उनियाराखुर्द गांव में पुलिस चौकी खुलवाने की मांग को लेकर सीएलजी सदस्यों ने कई बार ज्ञापन सौंप मांग रखी, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। इससे मेगा हाइवे व लम्बी दूरी के गांवों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी आ रही है।


रैम्प का अभाव
थाने पर रैम्प का अभाव है। इससे थाने पर आए नि:शक्त जन पीडि़तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि थाने का कई बार पुलिस के आला अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।


पदों की स्थिति
पदनाम स्वीकृत कार्यरत रिक्त
थानाप्रभारी 1 1 0
ए.एस.आई 2 1 1
दीवान 5 3 2
सिपाही 33 17 16

उनियाराखुर्द गांव में पुलिस चौकी शुरू करने को लेकर प्रस्ताव भेज दिया गया है। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ही चौकी शुरू होगी। थाने पर जल्द ही नफरी की पूर्ति की जाएगी।
डॉ. हरिप्रसाद सोमानी, पुलिस वृत्ताधिकारी, मालपुरा