10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात तक जमकर चला दीपावली की खरीदारी का दौर, बाजार में दिनभर रही खचाखच भीड से बनी रही जाम की स्थिति

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 7 Nov 2018, 9:27 AM IST

deepawali-s-shopping-rounds-till-late-night

दीपावली की तैयारी के लिए मंगलवार को भी बाजार में खचाखच भीड़ रही।

टोंक. दीपावली की तैयारी के लिए मंगलवार को भी बाजार में खचाखच भीड़ रही। खरीद जोरो पर रहने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए। बुधवार को मुहुर्त के मुताबिक लक्ष्मीपूजन किया जाएगा। इसके लिए लोग कई तैयारियां कर रहे हैं। वहीं गुर्जर समेत कई समाजों की ओर से सुबह छांट भरी जाएगी।

वहीं गुरुवार को गोवर्धन पूजन किया जाएगा। दीपावली पर्व के चलते बाजार में जमकर भीड़ रहने से कई बार जाम की स्थिति रही। यातायात पुलिस को इसके लिए बार-बार मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने शहर के छावनी, बस स्टैण्ड, हेमू कालानी सर्कल, डिपो, पटेल सर्कल आदि स्थानों पर नाके लगाकर 150 वाहनों के चालान भी किए।

इधर, नगर परिषद की ओर से दीपावली पर घंटाघर तथा बड़े कुएं पर दमकल खड़ी रहेगी। इसके अलावा एक दमकल को रिजर्व में रखा गया है, जो मौके पर तुरंत पहुंची। पुलिस का जाप्ता भी पर्याप्त मात्रा में रहेगा। पुलिस की मोबाइल वैन शहर तथा हाइवे पर लगातार गश्त करेगी। इसके अलावा शहर के छावनी, पुरानी टोंक, बमोर गेट, घंटाघर, सुभाष बाजार, बड़ा कुआं, सवाईमाधोपुर चौराहा पर भारी पुलिस जाप्ता रहेगा।

नि:शुल्क पटाखे व मिठाई वितरण

देवली. हनुमाननगर नवयुवक मण्डल के सदस्यों ने मंगलवार को जयपुर-कोटा राजमार्ग पर बायपास से सटी कच्ची बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को मिठाई व पटाखे वितरित किए। इस दौरान कच्ची बस्ती में जैसे ही मण्डल के सदस्य मिठाई व पटाखे आदि वितरण के लिए पहुंचे तो, वहां छोटे-छोटे बच्चें झूम उठे। दीपावाली पर्व पर पटाखे देखकर बच्चों की आंंखे चमक उठी तथा चेहरे खुशी से खिल उठे।


यहां करीब दो दर्जन बच्चों को मण्डल के अध्यक्ष चेतन शर्मा, अक्षय शर्मा, भवदीप तिवारी, कमलेश सेन, गिरधारी पांचाल, संावरमल खींची, सोनू गौड़, विक्रम सिंह चौहान व विक्रम खींची समेत सदस्यों ने मिठाई व पटाखे दिए। मण्डल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों की आवश्यकता की पूर्ति करना त्योहार का सच्चा अर्थ है।

लोगों ने नवयुवक मण्डल की पहल की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि मण्डल की ओर से 5 वर्षो से त्योहार व सदस्यों का जन्मदिन भी जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया जाता है। इसके चलते बच्चों को मिठाई, फल व आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाता है।