मामले के अनुसार वार्ड 24 स्थित शास्त्री नगर विस्तार कॉलोनी में सार्वजनिक पार्क की भूमि पर पूर्व पार्षद ने अतिक्रमण करने की नियत से पार्क की जमीन पर मिट्टी व पत्थर डाल दिए। कॉलोनी के ने पालिका उपाध्यक्ष पुरूषोतम सैनी, प्रेमप्रकाश सैनी, पवन, भंवरलाल विजय, जगदीश सिंह, बाबुलाल, महेश सोनी, प्रेमचन्द जैन सहित कई लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पूर्व पार्षद ने मुख्य सडक़ मार्ग पर भी अतिक्रमण किया हुआ है