10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनावों में माली समाज को टिकट देने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला प्रतिनिधी मण्डल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Vijay Kumar Jain

•

Updated: 26 Oct 2018, 7:48 PM IST

demand-for-ticket-given-to-former-chief-minister-ashok-gehlot

मालपुरा. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलते अधिकार मंच के सदस्य।

मालपुरा. विधानसभा चुनावों में अधिकार मंच के प्रत्याशी को मालपुरा-टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर सदस्यों ने दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर उनको मांग पत्र सौंपा।

अधिकार मंच में शामिल पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवचरण सैनी, बन्नालाल, जोरूलाल, अम्बालाल, कालूराम, राजेन्द्र तिवाड़ी, मनीष गंगवाल सहित अभिषेक शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को अवगत करवाया कि विधानसभा क्षेत्र में माली समाज के 30 से 35 हजार मतदाता होने के बावजूद आज तक समाज के लोगों में से प्रत्याशी चयन नहीं होने से सर्व समाज की मंशा है कि इस वर्ष के विधानसभा चुनावों में माली समाज के व्यक्ति को मौका दिया जाए।

उन्होंने गहलोत को बताया कि विधानसभा क्षेत्र से जाट व गुर्जर समाज को दो-दो बार अवसर दिया जा चुका है, लेकिन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। सदस्यों ने लगातार 25 साल से कांग्रेस की हार को जीत में बदलने के लिए अधिकार मंच के प्रत्याशी को मौका देने की मांग की।