5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में प्राचार्य के बचाव में ग्रामीण व विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को बहाल करने की मांग की

दो दिन पहले थड़ोली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ एक छात्रा ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 6 Feb 2018, 7:25 AM IST

प्रदर्शन

टोडारायसिंह. छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में प्राचार्य के बचाव में ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थड़ोली के ताला लगाकर प्रदर्शन किया।

टोडारायसिंह. छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में प्राचार्य के बचाव में ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थड़ोली के ताला लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी व उपखण्ड प्रशासन के समझाने का विद्यालय का ताला खोला गया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्राचार्य को बहाल करने की मांग की।


ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के कुछ अध्यापक, ग्रामीण व अभिभावकों ने मिलकर प्राचार्य के खिलाफ षडय़ंत्रपूर्वक साजिश रची है। उन्होंने प्राचार्य को बताते हुए बहाल करने की मांग की। सूचना पर उपखण्ड अधिकारी साधूराज जाट, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीण व विद्यार्थियों को समझाने की कोशिश की।

इस पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य को साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने प्राचार्य को बहाल नहीं करने तक शिक्षण कार्य बंद रखने की चेतावनी दी तथा उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इधर, प्रशासन ने समझाकर ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। अतिरिक्त डीईईओ ने बताया कि निष्पक्ष जांच रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।


उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले थड़ोली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ एक छात्रा ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। छात्रा का आरोप था कि प्राचार्य ने गत 30 जनवरी को पुराने भवन स्थित प्राचार्य कक्ष में बुलवाकर अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की।

आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
टोंक. टोडारायसिंह के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थडोली में छात्रा से की गई छेड़छाड़ को लेकर अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला शाखा टोंक ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें धर्मेन्द्र सालोदिया, जयनाराण वर्मा, केसरसिंह, सीताराम आदि ने बताया कि गत 30 जनवरी को थड़ोली स्कूल के प्राचार्य ने एक दलित छात्रा से छेड़छाड़ की थी।

इसकी रिपोर्ट टोडारायसिंह पुलिस थाने में दर्ज कराई तो कुछ लोग छात्रा के परिजनों पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही वे लोग पीडि़त परिवार को धमकियां भी दे रहे हैं। ऐसे में मामले की जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।