25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां दुर्गा की झांकी सजाई, दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

नवरात्र में शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही रही है। श्रद्धालू परिजनों सहित शक्तिपीठों पर पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे है।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Vijay Kumar Jain

•

Updated: 7 Oct 2019, 1:07 PM IST

मां दुर्गा की झांकी सजाई, दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

मां दुर्गा की झांकी सजाई, दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

देवली. दुर्गाष्टमी के मौके पर घर-घर में कुल देवी(दिहाड़ी माता)की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान क्षेत्र के शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। दुर्गाष्टमी के चलते सुबह 5 बजे से ही पदयात्रियों व वाहनों से जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

read more:famous dussehra 2019 video: दुनिया में कहीं नहीं देखा होगा ऐसा जगराता, दस दिनों तक लगातार होते हैं महारानियों के दर्शन- देखें ये वीडियो

लोगों ने परिजनों सहित शक्तिपीठों पर पहुंचकर दर्शन किए। इनमें कुंचलवाड़ा स्थित बीजासण माताजी व चांदली माताजी के यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। चांदली माताजी मन्दिर में पुलिस व मन्दिर समिति को व्यवस्था करनी पड़ी। श्रद्धालुओं ने माता दर्शन कर नारियल व चावल को भोग लगाया। इस दौरान बीजासण व हिंगलाज माता मन्दिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ।

read more:MAHA AARTI : माता का यह मंदिर आरती के दौरान बदलता है तरह तरह के रंग..!

इधर, घर-घर दिहाड़ी माता को चावल, लापसी का भोग लगाया तथा अपने कुल, परिवार के सुख-समृद्धि एवं वंशवृद्धि की कामना की। इस मौके पर नवरात्र अनुष्ठान कर रहे श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन भी कराया तथा घरों में शस्त्र पूजन किया गया।

read more:Navratri Utsav : आज नवरात्र का आखिरी दिन करें यह उपाय, मिलेगा आशीर्वाद

शहर की बंगाली कॉलोनी में चल रहे 49 वें दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक आयोजन हो रहे है। कार्यक्रम महासचिव अशोक मण्डल ने बताया कि प्रतिदिन डांडिया, वेशभूषा व स्टेज कार्यक्रम हो रहे है। इसके तहत मां दुर्गा की झांकी सजाई गई।

माता के दरबार में उमड़ी भीड़
उनियारा. कस्बे स्थित चामुण्डा माता मन्दिर में दुर्गाष्टमी पर्व पर घर-घर मां दुर्गा की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी तथा प्रसाद चढ़ाकर सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिरों में माता की झांकियां सजाई गई। उनियारा में चामुण्डा माता मन्दिर में सुबह से भीड़ लगी रही।

आस्था एवं श्रद्धा का सैलाब उमड़ा
मालपुरा. उपखण्ड क्षेत्र में दुर्गाष्टमी के अवसर पर रविवार को घर-घर कु़लदेवी व महागौरी की पूजा अर्चना की गई। दुर्गालयों में आस्था एवं श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। घर-घर कुलदेवी व महागौरी की पूर्ण विधि पूजा अर्चना की गई। घर परिवार के लोगों ने एक साथ बैठकर महागौरी की महाआरती की प्रसादी का भोग लगाया।

दूसरी ओर कन्याओं को देवी का स्वरूप मान कर पूजन कर भोजन करवाया गया। सिंधौलिया माताजी, ऊन की माताजी, चावण्डा माता नगर, चांदसेन माताजी, गुणात माता कडीला, चामुण्डा माता लावा मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।


माता के जयकारे गूंजे
अलीगढ़. कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में रविवार को दुर्गाष्टमी पर घर-घर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। माता के जयकारे गूंजे तथा महाआरती का आयोजन किया। कन्या भोजन भी कराया गया। देवी मन्दिरों व अन्य धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रामतलाई बालाजी मन्दिर, यज्ञ के बालाजी मन्दिर, डींग के बालाजी मन्दिर, खेडली बालाजी मन्दिर, उखलाना स्थित देहलवालजी महाराज मन्दिर अन्य धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।