1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: निवाई विधायक ने विभिन्न कार्यों का लोकापर्ण कर घर-घर नल लगनावे का दिया आश्वासन

विधायक हीरालाल रैगर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी आड़े आने नहीं दी जाएगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 11 Jan 2018, 8:35 AM IST

लोकापर्ण

पीपलू. विधायक हीरालाल रैगर ने बगड़ी में विभिन्न कार्यों का लोकापर्ण किया

पीपलू. विधायक हीरालाल रैगर ने बगड़ी के किसान सेवा केन्द्र, भू-अभिलेख विलेज नॉलेज सेंटर, अटल सेवा केन्द्र में वाटर कूलर व आदर्श विद्या मंदिर में कक्षा- कक्षों तथा सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष पीपलू जगदीश सिंह राजावत थे।

इस अवसर पर विधायक हीरालाल रैगर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी आड़े आने नहीं दी जाएगी। उन्होंने बगड़ी सरपंच मंजू देवी मीणा की मांग पर घर-घर नल लगवाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष केदार बेनीवाल ने की।

विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य प्रियंका गुर्जर रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गहलोद बाबूलाल माहेश्वरी, उप सरपंच बगड़ी श्योजी लाल, राजेश शर्मा, पुरुषोत्तम व्यास, प्यावड़ी सरपंच श्रवण गुर्जर, केदार चौधरी, सुगम चंदेल, हनुमान मीणा, धनपाल गुर्जर आदि मौजूद थे।

उन्नत कृषि की दी जानकारी
निवाई .ग्राम पंचायत बहड़ के अटल सेवा केन्द्र में बुधवार को ग्राम पंचायत स्तरीय अनुसूचित जाति महिला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें उन्नत कृषि की जानकारी दी गई।

सहायक कृषि अधिकारी कजोड़मल गुर्जर ने बताया कि क्षारीय मृदाओं में सुधार के लिए जिप्सम का प्रयोग करने से तिलहनी फसलों में तेल की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। इससे उपज का अधिक मूल्य प्राप्त होता है। इस दौरान कृषि पर्यवेक्षक गोविन्द प्रसाद मीणा ने गेहंू की उन्नत खेती की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि किसान उन्नत तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ा सकते हैं। सहायक कृषि अधिकारी गुर्जर ने बताया कि इस दौरान कृषक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें रेखा बैरवा प्रथम, सीमा देवी द्वितीय एवं सुनीता बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

तालाब का होगा सौन्दर्यकरण
टोंक. लाम्बा सरपंच व अन्य लोगों ने मॉडल तालाब पर पहुंचकर बनाए जाने वाले घाट व अन्य स्थलों का जायजा लिया। सरपंच महेन्द्र मीणा ने बताया कि गांव के तालाब का सरकार ने मॉडल तालाब में चयन किया है। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ तालाब का निरीक्षण किया गया। मॉडल तालाब के तहत इसका सौन्दर्यकरण के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इससे पहले गांव के अटल सेवा केन्द्र में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।