2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक संघ (शेखावत) के अधिवेशन में शिक्षक हितों पर की बात, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

अधिवेशन में शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला शिक्षाधिकारी से वार्ता करने के निर्णय किया गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 21 May 2018, 2:41 PM IST

Teacher Association Convention

टोंंक. राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का महाअधिवेशन रविवार को डाकबंगले में हुआ।

टोंंक. राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का महाअधिवेशन रविवार को डाकबंगले में हुआ। इसमें जिला कार्यकारिणी के हुए चुनाव में ज्ञानसिंह को लगातार 11वीं बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉ. घासीराम चौधरी थे। अध्यक्षता के. एल. यादव ने की। चुनाव पर्यवेक्षक चेतनराज पुरोहित की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुए।

अधिवेशन में संरक्षक छोटेलाल जाट, सह संरक्षक केदारमल मीणा, सभाध्यक्ष सीताराम शर्मा, उपसभाध्यक्ष गजानंद मीणा, शिवजीलाल ताखर, उपाध्यक्ष शहरी मनमोहन चौधरी, ग्रामीण उपाध्यक्ष सत्यनारायण शास्त्री, जिला मंत्री लादूलाल चौधरी, संयुक्तमंत्री रामधन जाट, कोषाध्यक्ष भंवरलाल चौधरी, महिला मंत्री अनिता गुप्ता, संगठन मंत्री शम्भूलाल सैनी, कुलदीप शर्मा, सीताराम, राजाराम जाट, प्रचार मंत्री जगदीश यादव, शिवस्वरूप, पवन विजय, नरेन्द्र शर्मा, उच्च माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि सुमित जैन, माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि रामधन गुर्जर, उच्च प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि रामप्रसाद धाकड़, प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि मोहम्मद शाकिर, शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि नंदकिशोर, प्रबोधक प्रतिनिधि जयनारायण, शिक्षाकर्मी प्रतिनिधि भंवरलाल, निजी विद्यालय प्रतिनिधि चन्द्रप्रकाश, देवेन्द्र, महिला प्रतिनिधि मंजूषा शर्मा व प्रवक्ता बाबूलाल विजय को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में प्रान्तीय प्रतिनिधि भी बनाए गए।

गैर आवासीय हो
राणोली-कठमाणा. शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा की बैठक जिला संगठन मंत्री छीतरलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षणों को गैर आवासीय करने, 1988 से पूर्व नियुक्त (पंचायतीराज) कार्मिकों के एसीपी में अधिक भुगतान की वसूली स्थगित कराने, एसीपी के लम्बित प्रकरणों के निस्तारण, वेतन बिल प्रत्येक माह की 25 तारीख तक टे्रजरी भिजवाने के आदेश पर चर्चा की गई।

समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला शिक्षाधिकारी प्रारम्भिक व माध्यमिक से वार्ता करने के निर्णय किया गया। बैठक में सत्यनारायण स्वर्णकार, अर्जुनलाल गुर्जर, दुर्गालाल गुर्जर, घनश्याम नामा, दिनेश सोनी, सुरेश चंद गुप्ता, रमेश गुर्जर, आलोक ने भी विचार व्यक्त किए।

कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
उनियारा. पंचायतराज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, पंचायत राजमंत्री, मुख्य सचिव सहित कई उच्चाधिकारियों के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने 11 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौंपकर कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश कुमार गौतम, देवनारायण गुर्जर, सुवालाल, रामरेश, रामलाल, भगवानदास, रामकिशोन सैनी मौजूद थे।