10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीसलपुर के सूरजपुरा फिल्टर प्लांट में कार्यरत कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे कर डाली अब ये मांग

मामले को लेकर एलएनटी कम्पनी के प्रबन्ध अधिकारी व जलदाय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई।

2 min read
Google source verification
Surajpura Filter Plant

सूरजपुरा फिल्टर प्लांट में कार्यरत कार्मिकों की बैठक को संबोधित करते संघ पदाधिकारी।

- कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
- मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा

- प्रबंधकों ने दिया आश्वासन

- सूरजपुरा फिल्टर प्लांट में कार्यरत कार्मिकों का मामला

डारायसिंह. बीसलपुर सूरजपुरा फिल्टर प्लांट में कार्यरत कार्मिकों की मांगों को लेकर एलएनटी कम्पनी के प्रबन्ध अधिकारी व जलदाय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई।

इससे पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष खेमराज माली की अगुवाई में नाराज कार्मिकों ने उन्हें मासिक वेतन का समय पर भुगतान करने, वेतन की मासिक पर्ची देने, मूल वेतन श्रम नियमानुसार करने, एक जनवरी 17 लागू आंशिक वेतन व एक जनवरी 2018 को मूल वेतन के साथ जौडऩे समेत अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।

मांगे पूरी नहीं होने पर कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। इधर, वार्ता में प्रबंधक अधिकारियों ने आश्वस्त करते हुए माह के मासिक वेतन के साथ वेतन पर्ची वितरित करने, माह की 7 तक मासिक भुगतान करने, बीसलपुर प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे कार्मिकों के समय काल को मद्देनजर रखते हुए मूल वेतन श्रंखला बढ़ाने,

एक जनवरी 17 से एक जनवरी 18 तक बढ़ा हुआ आंशिक वेतन माह जून 18 तक देने के साथ ग्रोस वेतन पर 10 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि करने के अलावा माह जनवरी 18 से आंशिक वेतन वृद्धि भुगतान 31 मई करने, पिछला बकाया भुगतान माह जून के वेतन के साथ करने,

बैंक पास बुक व वेतन पर्ची से सबंधित कार्यालय में संपर्क कर निस्तारित करने की बात कही। इस दौरान एलएण्डटी के प्रौजेक्ट मैनेजर शिव कुमार, योजना प्रभारी स्मित साह, पीयुष आनंद तथा संगठन की ओर से खेमराज माली, मदनलाल वर्मा, नवलकिशोर नामा आदि मौजूद थे।

साधारण सभा 9 को
निवाई. स्थानीय पंचायत समिति में 9 जुलाई को पंचायत समिति प्रधान चन्द्रकला गुर्जर की अध्यक्षता में साधारण सभा आयोजित होगी। विकास अधिकारी हनुमान मीणा ने बताया कि बैठक में बिजली, पानी, चिकित्सा, सडक़ एवं गत बैठक की कार्रवाई की पालना रिपोर्ट सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।