
पुलिस ने शांतिभंग का आरोप लगा कर उसे पकड़ लिया और थाने में बंद कर दिया।
टोंक. साथी कर्मचारी के बारे में कहने पर टोडारायसिंह थाना पुलिस की ओर से विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता तथा अन्य के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर अभियंताओं ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
इसमें बताया कि गत 14 सितम्बर की रात को हैल्पर अशरफ होटल पर खाना लेने गया था। इस दौरान पुलिस ने शांतिभंग का आरोप लगा कर उसे पकड़ लिया और थाने में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिली तो कनिष्ठ अभियंता धर्मसिंह मीणा ने उच्चाधिकारियों से बात की तथा वास्तविकता बताई।
बाद में उपखण्ड अधिकारी समेत अन्य अभियंता थाने पहुंचे और अशरफ को छुड़ा दिया। साथ ही मामले को रफा दफा भी कर दिया गया, लेकिन चार दिन बाद टोडारायसिंह थाना पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता धर्मसिंह मीणा तथा कर्मचारी खुमेरसिंह के खिलाफ राजकार्य में बाधा, पुलिस को धमकाना तथा चारदीवारी में अवैध रूप से घुसकर बिजली कटौती करने का मामला दर्ज कर लिया।
अभियंताओं ने कहा है कि जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी। बिजली किन्हीं कारणों से गुल हुई थी। राजकार्य में बाधा डालने जैसी बात नहीं थी। पूरे मामले में टोडारायसिंह उपखण्ड अधिकारी मौजूद थे। इसके बावजूद मामला दर्ज पुलिस की हठधर्मिता है। इससे अभियंताओं तथा कर्मचारियों में नाराजगी है।
ऐसे में पीईएआर, बीएमएस, आरवीटीकेए संगठन के नेतृत्व में अभियंताओं तथा कर्मचारियों ने नाराजगी जताई तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि पुलिस ने मामला झूठा दर्ज किया है। इसकी निष्पक्ष जांच कर एफआर लगाई जाए।
इस दौरान पीईएआर टोंक के अध्यक्ष सुनील बाबू सोयल, महामंत्री धनराज टाटावत, भामस के अध्यक्ष गणेश, महामंत्री कमलेश चौधरी, विनोद नायक, शंकर तोगड़ा आदि शामिल थे।
बिजली चोरी में पांच पकड़े
टोंक. बिजली थाना पुलिस ने बिजली चोरी के 5 आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बृजमोहन कविया ने बताया कि पुलिस ने हरचंदेड़ा निवासी कालूराम मीणा, टोंक गड्ढा पहाडिय़ा निवासी रियाज मियां, पांचबत्ती निवासी रेहान खान, दूनी के बाजोली निवासी सुखपाल मीणा व उनियारा के बाढ़ का नाड़ा निवासी हंसराज मीणा को गिरफ्तार किया।
Published on:
29 Nov 2017 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
