18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ई-मित्र केन्द्र खोल दलालों पर शिंकजा कसने की तैयारी, सभापति ने श्रम आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

श्रमिक कार्ड से लोग वंचित रह रहे हैं। आवेदन करने के बाद भी लोगों के कार्ड नहीं बन रहे हैं।

2 min read
Google source verification
 निरीक्षण किया

टोंक. शहर के महादेववाली स्थित सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय का नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने निरीक्षण किया।

टोंक. शहर के महादेववाली स्थित सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय का नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त सुधीरसिंह से कहा कि श्रमिक कार्ड से लोग वंचित रह रहे हैं। आवेदन करने के बाद भी लोगों के कार्ड नहीं बन रहे हैं।

इसकी लगातार शिकायतें मिल रही है। कई दलाल कार्यालय में सक्रिय है, जो लोगों तक पहुंच रहे हैं। साथ ही जरूरतमंदों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। पुत्री विवाह अनुदान के लिए भी लोगों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

इस पर सहायक श्रम आयुक्त ने माना कि दलाल सक्रिय हैं। इसके लिए कार्यालय परिसर में ही ई-मित्र खोला जाएगा तथा दलालों का प्रवेश निषेध किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय को अब चार निरीक्षक मिले हैं।

ये वास्तविक लोगों की जांच कर उन्हें कार्ड व योजनाओं का लाभ दिलवाएंगे। इस दौरान उपसभापति अजय सैनी, पार्षद शकील मियां, राजेश शर्मा, मुकेश सैनी, विकार खान आदि मौजूद थे।


तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
टोडारायसिंह. भासू स्थित राउमावि में विद्यालय समिति सदस्यों का तीन दिवसीय सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर की शुरुआत एसएमसी अध्यक्ष रामनिवास सैनी व प्रधानाचार्य शिवजीराम बम्बेरवाल ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।

समिति के सदस्यों को दक्ष प्रशिक्षक अब्दुल लतीफ ने समिति के शैक्षिक कार्यों में भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में समिति के दुर्गासिंह, माया देवी, सुगना देवी, शंकर लाल कुम्हार, भगवान सहाय, सत्यनारायण माली मौजूद थे। प्रशिक्षण में राउमावि भासू, राबाउप्रावि भासू, राप्रावि कीरो की ढाणी, राप्रावि भगवानपुरा के विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।


राजमहल . पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नेहरू युवा केन्द्र टोंक की ओर से संचालित महिला समूह का प्रशिक्षण शिविर हुआ। शिविर के दौरान मौजूद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कपड़े सिलाई, कैरी बैग बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान लोक कला मण्डल एवं मानव सेवा संस्थान टोंक के निदेशक रामकरण गुंजल, राजस्थान कौशल विकास निगम टोंक के सीओ रोडू लाल, प्रशिक्षक गीता आदि मौजूद थे।