
मालपुरा. कभी 40 से 60 रुपए किलो के दाम में बिकने वाला टमाटर को सडक़ पर फेंकने की नौबत आ गई है।
मालपुरा. कभी 40 से 60 रुपए किलो के दाम में बिकने वाला टमाटर को सडक़ पर फेंकने की नौबत आ गई है। इसके चलते बाजार में टमाटर मात्र एक रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। टमाटर का भाव गिरने तथा तुड़ाई के लिए दी जाने वाली मजदूरी से भी कम रुपए मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उपखण्ड के अम्बापुरा, टोरडी, कस्बा मालपुरा, डूंगरीकला, कल्याणपुरा, गोलीपुरा, जानकीपुरा, घाटी सहित कई गांवों में खेतों में तैयार टमाटर की फसल में नुकसान से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अम्बापुरा के असगर अली, महावीर प्रसाद जोशी, सुरेश शर्मा सहित कई किसानों ने बताया कि एक तरफ महंगे दामों पर टमाटर का बीज खरीद कर बुवाई की गई थी।
वहीं इस वर्ष तापमान अनुकूल नहीं होने से फसल को रोगों से बचाने के लिए दवाई व खाद पर पैसा खर्च करना पड़ा। वहीं शुरुआत में टमाटर के कैरट का भाव आठ सौ से एक हजार रुपए था, जो वर्तमान में घटकर तीस से पैंतीस रुपए ही रह गया है। इससे किसानों द्वारा टमाटर की तुड़ाई के लिए दी जाने वाली मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में टमाटरों को सडक़ों पर फेंकना पड़ रहा है तथा जानवरों को खिलाना पड़ रहा है।
उपनिदेशक ने ली जानकारी
टोंक. माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक हरिप्रसाद शर्मा ने बुधवार को सोहेला व चंदलाई विद्यालयों का निरीक्षण कर एसआईक्यूई योजना की जानकारी ली। रमसा के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश जाट ने बताया कि माध्यमिक निदेशालय बीकानेर उपनिदेशक ने विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रक्रियाओं की जानकारी लीतथा आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर रामावतार यादव, निपुण सक्सैना, कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद हसीब नकवी, सीमा कुमावत आदि मौजूद थे।
एटीएम खराब
पलाई (उनियारा). बैंक ऑॅफ बड़ौदा शाखा का एटीएम 20 से खराब है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद बैंक अधिकारी भी नहीं दे रहे हैं। इसके चलतपलाई (उनियारा). बैंक ऑॅफ बड़ौदा शाखा का एटीएम 20 से खराब है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद बैंक अधिकारी भी नहीं दे रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को 15 किलोमीटर दूर अन्य बैंकों की एटीएम से जाना पड़ रहा है।
इधर, शाखा प्रबन्धक दीपक अश्वनी का कहना है कि इस सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। े उपभोक्ताओं को 15 किलोमीटर दूर अन्य बैंकों की एटीएम से जाना पड़ रहा है। इधर, शाखा प्रबन्धक दीपक अश्वनी का कहना है कि इस सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
Published on:
17 Feb 2018 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
