10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: प्रधानमंत्री को चोर कहने वाले स्वंय चोर,भाजपा राज में हुआ विकास- शर्मा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 29 Oct 2018, 9:08 AM IST

for-sixty-years-the-congressmen-have-filled-the-house

लाम्बाहरिसिंह में रविवार शाम को आयोजित बैठक को सम्बोधित करते विधान सभा चुनाव प्रभारी राकेश शर्मा

लाम्बाहरिसिंह.कस्बे के मोरला रोड पर केशव वाटिका परिसर में रविवार शाम को भाजपा लाम्बाहरिसिंह देहात मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष बन्ना लाल धोबी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इसमें हिमाचल प्रदेश भाजपा मिडिया प्रभारी व जिले के दो विधान सभा चुनाव प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि साठ साल तक कांग्रेसियों ने घर भरे है वही भाजपा ने गरीबों समेत सभी वर्गों का विकास कराने की बात की है।

उन्होंने चुनाव के पहले चरण को आगामी महिने के प्रथम सप्ताह में महापूर्ण सम्पर्क अभियान को पूरा करने व पार्टी की रिति निति जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को चोर कहने वाले स्ंवय चोर बताने के साथ जल्द महागंबधन टूटने की बात बताई।

उन्होंने दिल्ली के मुकाबले राजस्थान में अधिक विकास कार्य होने की बात कही। मण्डल अध्यक्ष बन्नालाल ने चुनाव चिन्ह तले संगठित होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।

बैठक में जिला प्रमूख सत्य नारायण चौधरी ने , डीआर रुपचन्द आकोदिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्रवण लाल माली, बुद्विजिवी प्रकोष्ठ संयोजक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह, शिवराज चौधरी, मोर्चा प्रभारी मोनू गौत्तम ,सरपंच मुकेश माली, सिंधोलिया सरपंच कन्हैया लाल गुर्जर समेत सभी विभागों के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता ने भी विचार रखे।

नाराजगी जता दी नसीहत
चुनाव प्रभारी ने अपने उद्बोधन की में प्रधानमंत्री के मन की बात पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को सूनने की बात पर मण्डल अध्यक्ष ने हां व जिला प्रमूख सत्यनारायण चौधरी द्वारा मना करने पर प्रभारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने आगामी महिने में सभी कार्यकत्र्तओं को सार्वजनिक स्थल पर ग्रामीणों के साथ मन की बात सूनने की नसीहत दी।