1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संस्कार शिविर में मिल रही गुरुकुल की झलक

सुधासागर ने बुधवार को तीर्थ पर उत्तम संयम धर्म की गहराई समझाई। शास्त्रों के अनुसार संयम की महिमा बताते हुए इसे जीवन का आधार बताया ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Mohan Lal Kumawat

•

Updated: 20 Sep 2018, 1:17 PM IST

sugandh dashamee

आवां में मुनि सुधासागर ससंघ की महाआरती करते श्रावक ।

आवां. मुनि पुंगव 108 सुधासागर,मुनि महासागर, मुनि निष्कंप सागर, क्षुल्लक धैर्य सागर व क्षुल्लक गम्भीर सागर के पावन सान्निध्य में सुदर्शनोदय तीर्थ पर श्रावकों की साधना में गुुरुकुल की झलक मिल रही है। बुधवार को अतिशय क्षेत्र पर नवीन मन्दिरों के निर्माण में देश भर के पूण्र्याजक आगे आए हैं।

मुनि संघ की पे्ररणा से सुगन्ध दशमी पर ऑन लाइन भी दानदाताओं ने नए मंदिर बनाने की अर्जी लगाई गई। अब तक उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच उत्तम सत्य और उत्तम संयम का उपदेश दिया जा चुका है। अब उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन, उत्तम ब्रह्मचर्य का प्रशिक्षण दिया जाना है।


सद्गुणों की महक बिखेरें- मुनि
मुनि पुंंगव सुधासागर ने बुधवार को तीर्थ पर उत्तम संयम धर्म की गहराई समझाई। शास्त्रों के अनुसार संयम की महिमा बताते हुए इसे जीवन का आधार बताया। मुनि ने भावों की शुद्धि, शोधन, परिमार्जन के साथ भाव संयम का पाठ पढ़ाते हुए दुश्मन को भी क्षमा करने की शिक्षा दी।

इस अवसर पर मुनि ने चरित्रवान और संस्कारवान बनने के दृष्टान्त सुनाते हुए श्रावकों को संसार रूपी उपवन में सद्गुणों की महक बिखेरने की सीख दी। मुनि ने चौबिसी की घोषणा करते हुए अतिशय क्षेत्र में पाषाण के भव्यतम मंदिर बनाने की नवीन योजना बनाई।

टोंक. सनाढ्य ब्राह्मण समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को गायत्री धाम में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि महावीरप्रसाद जोशी उनियारा वाले थे। अध्यक्षता शम्भूदयाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि उमाशंकर शर्मा व दुर्गाशंकर शर्मा थे

।

समारोह में कक्षा 10 व 12वीं में उच्च अंक लाने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बुजुर्ग व अन्य को भी सम्मानित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सम्मान से प्रतिभाओं को हौशला मिलता है। ऐसे आयोजन किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थी आगे बढ़ सके।

समाज के प्रवक्ता अरुण जोशी ने बताया कि इस दौरान हुई कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम राधादेवी शर्मा, मेहंदी में राखी शर्मा, गरिमा शर्मा, कविता पाठ में चाल्र्सी शर्मा, सामान्य ज्ञान में नेन्सी मिश्रा व शिवाश रहे। समारोह में समाज अध्यक्ष रामजश शर्मा, मदनलाल शर्मा, गणपत शर्मा, महेन्द्र शर्मा, राकेश उपाध्याय, सुरेश जोशी आदि मौजूद थे।