1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बड़-चढकऱ लिया हिस्सा, कोमल शर्मा ने मिस फ्रेशर 2018 का खिताब जीता

लक्ष्मीबाई महिला महाविद्यालय में बुधवार को एक समारोह में मिस फ्रेशर 2018 का चयन किया गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 20 Sep 2018, 11:14 AM IST

participating-in-the-competition

मालपुरा में प्रतियोगिता में चुनी गई विजेता छात्रा का सम्मान करते अतिथि।

मालपुरा. लक्ष्मीबाई महिला महाविद्यालय में बुधवार को एक समारोह में मिस फ्रेशर 2018 का चयन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने केटवाक, नृत्य, गायन, आसु भाषण, गुब्बारे फोडऩा, न्यूज पेपर माला जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाकर मिस फ्रेशर 2018 प्रतियोगिता आयोजित हुई

जिसमें निर्णायक मण्डल ने बीएससी बीड प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल शर्मा को मिस फ्रेशर 2018 चुना। विजेता छात्रा को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी अजय कुमार आर्य, महाविद्यालय के निदेशक एडवोकेट अवधेश शर्मा ने फ्रेशर का ताज व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. राजाराम शर्मा, डॉ. सुनिता गोड, बृजेश, मोनिका माहेश्वरी, मोना जैन, वैशाली राजावत, अशोक वैष्णव, मुकुल पारीक सहित कई शिक्षक व छात्राएं मौजूद थी।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान जरुरी

देवली. शहर के स्टार इन्फोटेक कॉलेज का मंगलवार शाम प्रतिभावान सम्मान समारोह बोरड़ा गणेश मन्दिर परिसर में आयोजित हुआ। इसमें अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज निदेशक मोहम्मद इदरिश ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सह शिक्षा निदेशक विक्रम सिंह गुर्जर व अतिथि कॉलेज संस्थापक मोहम्मद युनूस, संस्था अध्यक्ष शबरुदीन भाटी, दिनेश जैन, शादाब अख्तर थे।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर प्रतिभावन विद्यार्थियों का सम्मान जरुरी होता है, ताकि उनका मनोबल बढ़े। अतिथियों ने विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व छात्रसंघ की नई कार्यकारिणी का सम्मान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान दिनेश जैन, पारस साहू आदि थे।

बैठक आयोजित

टोंक. डिग्गी उपतहसील क्षेत्र के लावा गांव में बुधवार को अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की बैठक जिलाध्यक्ष जयसिंह राजावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष राजावत ने शहीद मैजर दलपतसिंह के 100 वें बलिदान दिवस पर 23 सितम्बर को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में रावणा राजपूूूूूत समाज के लोगों के अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।


साथ ही समाज उत्थान को लेकर चर्चा की। इसमें कई बिंदुओं को शामिल किया गया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष कालूसिंह, त्रिलोक सिंह, हनुमानसिंह, नन्दकिशोर राठोड, भवानीङ्क्षसह, किशनङ्क्षसह सहित समाज के लोगों ने विचार व्यक्त किए।