1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नही बैठना पड़ेगा अब सडक़ों पर , जाम से भी मिलेगी निजात, खुदरा सब्जी मण्डी का हुआ शिलान्यास

खुदरा सब्जी मण्डी का शिलान्यास एवं दो सामूदायिक भवनों का लोकार्पण विधायक हीरालाल रैगर व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने किया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 20 Sep 2018, 10:22 AM IST

पीपलू के देवपुरा में लोकार्पण करतें हुए जिला प्रमुख व विधायक।

mla-and-district-head-did-the-foundation-stone-of-retail-vegetable-mar

राणोली-कठमाणा. पीपलू उपखण्ड मुख्यालय पर खुदरा सब्जी मण्डी का शिलान्यास एवं दो सामूदायिक भवनों का लोकार्पण विधायक हीरालाल रैगर व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने किया। विधायक मद में 15 लाख की लागत से सब्जी मण्डी का निर्माण पूरा होने पर सब्जी विक्रेताओं को आमरास्ते की सडक़ों पर नहीं बैठना पड़ेगा।

बल्कि उन्हें एक निश्चित जगह बैठने को मिलेगी। यह खुदरा सब्जी मण्डी पुराने न्याय पंचायत भवन के जर्जर भवन को ध्वस्त करके बनाया जाएगा। वहीं सांसद-विधायक कोठे से 5-5 लाख रूपए की लागत से सामूदायिक भवन के निर्माण हुए है।

इस मौके डीआर राधेश्याम मीना, सीआर सत्यनारायण चंदेल, रामजीवण मीना, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजावत, व्यापार मंडल पीपलू अध्यक्ष कजोड़मल जैन, सरपंच प्रताप सिंह राजावत, पूर्व जीएसएस संदेड़ा अध्यक्ष नारायण सिंह, पूर्व सरपंच पंकज शर्मा, उपसरपंच केसरादेवी माली, तहसीलदार कैलाश चंद नायक आदि उपस्थित थे।

सामुदायिक भवन का लोकार्पण
टोंक. ग्राम पंचायत मंडावर में विधायक मद से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक अजीत मेहता ने किया। विधायक ने कहा कि सरकार सभी समाजों के विकास के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में विकास की गंगा बही है।

अध्यक्षता प्रधान जगदीश गुर्जर ने की। समारोह में मण्डावर सरपंच देवलाल गुर्जर , प्रभुलाल, श्योजी बैरवा, राम प्रसाद, रामस्वरूप, लक्ष्मण यादव आदि मौजूद थे।

उपभोक्ताओं को मिल रहा खारा पानी
पीपलू. कस्बे वासियों को चार दिन से नलों से खारा पानी मिल रहा है। पूर्व सरपंच हीरालाल साहु, बाबुलाल कीर, रामधन जाट ने बताया कि कस्बे में तीन दिन से नलों में खारे पानी कि सप्लाई हो रही है। कस्बेवासियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

एईन ऋ षिकेश मीणा ने बताया कि बीसलपुर के पानी में कटौती कर दी गई। अभी कुछ दिन पहले प्रदोषनगर कि टयुबवैल चालु की है, जिसका पानी के पानी से कस्बे में सप्लाई कि जा रही है। टयुबवैल के पानी की गुणवत्ता जांच कराई जा रही है।


वेतन बढाने की मांग को लेकर कुक्स हैल्परों ने सौंपा ज्ञापन
निवाई. राजस्थानी मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के तत्वधान में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन की लीला कुमावत एवं रेखा कुमावत ने बताया कि 12 सौ रुपए में उनकी आजीविका नहीं चल रही है, जिसके लिए उन्होंने मानदेय बढ़ाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में रतनी, गायत्री, लाली, मनभर, धूलि, मांगी, सुनीता, ममता, लक्ष्मा, गुड्डी, नंदू, सुशीला, काली, संतरा एवं पाना सहित कई कुक्स हैल्पर मौजूद थे। यूनियन की गुड्डी प्रजापत ने बताया कि मांगों को लेकर 21 सितंबर को गांधी पार्क में बैठक आयोजित होगी एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।