1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज कर्मियों की हड़ताल जारी, अब तक तीस लाख से अधिक राजस्व का नुकसान

सरकार ने रोडवेजकर्मियों की मांगों का निस्तारण नहीं किया। ऐसे में हड़ताल समाप्त नहीं की गई। ये हड़ताल लगातार जारी रहेगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 20 Sep 2018, 9:58 AM IST

Roadway strike

Roadway strike

टोंक. विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश आह्वान पर रोडवेज आगार में चल रही रोडवेजकर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। ये हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहेगी। रोडवेज का संचालन बंद होने से यात्री बेबस रहे। वहीं रोडवेज बस स्टैण्ड पर सन्नाटा पसरा रहा। आगार के बाहर बैठ कर कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है।

इंटक के अध्यक्ष अशफाक मोहम्मद ने बताया कि सरकार ने रोडवेजकर्मियों की मांगों का निस्तारण नहीं किया। ऐसे में हड़ताल समाप्त नहीं की गई। ये हड़ताल लगातार जारी रहेगी। रोडवेज के चालक, परिचालक, वर्कशॉप कर्मचारी, मैकेनिक एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आगार के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगे पूरी करने को लेकर प्रदर्शन किया।

बस स्टैण्ड पर सन्नाटा पसरा
मालपुरा. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर सोमवार को किए गए चक्काजाम से तीसरें दिन भी रोडवेज बसों का संचालन बन्द रहा। वही रोडवेज बसों के संचालन के नहीं होने से प्रतिदिन आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं निजी वाहनों से महंगे दामों पर यात्रा करनी पड़ी। इधर बस स्टैण्ड पर सन्नाटा पसरा रहा।

सम्मेलन का निर्णय:
मालपुरा. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष धनसिंह राजावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें संघ का 28 व 29 सितम्बर को संघ का जिला सम्मेलन डिग्गी में कराने तथा सम्मेलन के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पेंशन योजना को लेकर चर्चा की गइ। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता रमेश दाधीच, तहसील अध्यक्ष किशनलाल बैरवा, महेन्द्र सिंह, भंवरसिंह, नारायणसिंह, नन्दकिशोर नरूका सहित कई मौजूद थे।

बैठक आयोजित

टोंक. डिग्गी उपतहसील क्षेत्र के लावा गांव में बुधवार को अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की बैठक जिलाध्यक्ष जयसिंह राजावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष राजावत ने शहीद मैजर दलपतसिंह के 100 वें बलिदान दिवस पर 23 सितम्बर को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में रावणा राजपूूूूूत समाज के लोगों के अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।


साथ ही समाज उत्थान को लेकर चर्चा की। इसमें कई बिंदुओं को शामिल किया गया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष कालूसिंह, त्रिलोक सिंह, हनुमानसिंह, नन्दकिशोर राठोड, भवानीङ्क्षसह, किशनङ्क्षसह सहित समाज के लोगों ने विचार व्यक्त किए।