25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Tonk / Good News: 30 साल बाद इस पद के लिए निकली बंपर भर्ती, ये है अप्लाई करने करने की लास्ट डेट

Good News: 30 साल बाद इस पद के लिए निकली बंपर भर्ती, ये है अप्लाई करने करने की लास्ट डेट

करीब 30 साल की प्रतीक्षा के बाद लाइब्रेरियन भर्ती निकाली गई है। इससे बेरोजगारों की उम्मीदों को पंखे लगे। लेकिन गुड एकेडमी रिकॉर्ड का पेच फंसा दिया गया। इससे बेरोजगारों अभ्यर्थियों की हालत खराब हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 21 Sep 2023, 12:02 PM IST

Govt Job

करीब 30 साल की प्रतीक्षा के बाद लाइब्रेरियन भर्ती निकाली गई है। इससे बेरोजगारों की उम्मीदों को पंखे लगे। लेकिन गुड एकेडमी रिकॉर्ड का पेच फंसा दिया गया। इससे बेरोजगारों अभ्यर्थियों की हालत खराब हो गई है। दरअसल भर्ती संबंधी नोटिफिकेशन में गुड एकेडमिक रिकॉर्ड का बिन्दू डाला गया है। जबकि समान स्तर की अन्य कई भर्ती परीक्षाओं में इस नियम में पूर्णत: छूट दी हुई है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि केवल कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती में ही यह नियम क्यों लागू किया जा रहा है। इस नियम के हिसाब से परीक्षा में चयन के बावजूद एकेडमिक रेकॉर्ड का पेंच अभ्यर्थियों की नौकरी की राह मुश्किल करेगा। इसलिए समान स्तर की परीक्षाओं की तरह कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती से भी गुड एकेडमिक रिकॉर्ड के नियम में छूट देने की मांग उठ रही है।

ये है नया पेंच: गुड एकेडमिक रेकॉर्ड का नियम का मतलब है कि अभ्यर्थी के मास्टर डिग्री और ग्रेजुएशन में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक हों। दसवीं एवं बारहवीं के प्राप्तांक भी भर्ती में महत्वपूर्ण होंगे।
यह भी पढ़ें : Board Exam में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस तरीके से आएगा प्रश्न-पत्र और ऐसे जुड़ेंगे नंबर, देखें पूरी डिटेल्स


नॉन टिचिंग पोस्ट है...
कॉलेज लाइब्रेरियन नॉन टीचिंग पोस्ट है। फिर भी इस भर्ती में गुड एकेडमिक रेकॉर्ड का नियम लागू कर दिया है। जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई टीचिंग पोस्ट की भर्ती में गुड एकेडमिक रिकॉर्ड को पूरी तरह हटा दिया है। कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर की गत कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती तथा अन्य कॉलेज और यूनिवर्सिटी की कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती में यह नियम लागू नहीं किया था। ऐसे में आरपीएससी के इस नियम पर सवाल उठना लाजिमी है।

ये है अप्लाई करने करने की लास्ट डेट
आरपीएससी ने प्रदेश में कॉलेज लाइब्रेरियन के 247 पदों पर तीस साल बाद भर्ती निकाली है। इसमें लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया छह सितम्बर से शुरू हो चुकी है। वहीं पांच अक्टूबर आवेदन की अंतिम तिथि है। लेकिन नए नियमों से अभ्यर्थी पशोपेश में है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किए आदेश, नव नियुक्त शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर


यह बोले अभ्यर्थी
कॉलेज शिक्षा में पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती निकलने से सालों से धूल फांक रही पुस्तकों से कॉलेज के योग्य अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा व बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। लेकिन नियम परेशान कर रहे हैं।
सीतादेवी मीणा, अभ्यर्थी

कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती से पुस्तकालय फिर से रोशन हो जाएंगे। वहां उपस्थित ज्ञान के भंडार से छात्रों को लाभ मिलेगा। इस भर्ती में से गुड एकेडमिक रिकॉर्ड के नियम में यदि शिथिलता दी जाए तो पुस्तकालय विज्ञान के अधिकतम बेरोजगारों को लाभ मिल सकेगा।
गौरव शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष, जिला पुस्तकालय टोंक

भर्ती का कई सालों से इंतजार कर रहे थे। कॉलेज शिक्षा में पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती से युवाओं को कॉलेज शिक्षा में रोजगार मिलेगा व पुस्तकालय के माध्यम से छात्रों की सेवा करने का अवसर मिलेगा।
शक्ति सिंह सोलंकी, अभ्यर्थी