22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : जिला प्रमुख ने सफाईकर्मी और नर्सिंग ऑफिसर का किया सम्मान

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल ने महिला सफाई कर्मी एवं महिला नर्सिग ऑफिसर को सम्मानित कर उत्साह पूर्वक मनाया गया।  
less than 1 minute read
Google source verification
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : जिला प्रमुख ने सफाईकर्मी और नर्सिंग ऑफिसर का किया सम्मान

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : जिला प्रमुख ने सफाईकर्मी और नर्सिंग ऑफिसर का किया सम्मान

राजकीय जिला प्रमुख आवास टोंक में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सफाई कर्मी एवं महिला नर्सिग ऑफिसर को सम्मानित कर उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सफाई कर्मी बहिनों को शॉल ओढ़ाकर एवं लड्डू खिलाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि आपका योगदान बहुत महत्वपूर्ण हैं जो देश को स्वच्छ बनाने में और आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

इसी प्रकार राजकीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र टोंक में कार्यरत महिला नर्सिंग ऑफिसर बहिनों का भी जिला प्रमुख बंसल ने शॉल ओढाकर एवं लड्डू खिलाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि आप की सेवाऐं बहुत महत्वपूर्ण है। आप निरन्तर कार्यकर देश को आगे बढ़ाने एवं स्वस्थ बनाने में कार्य कर रही है। जिला प्रमुख टोंक ने सम्मान समारोह में कहा कि देश के प्रधानमंत्री का देश को विश्व गुरू बनाने का जो सपना है उसमें महिला सफाई कर्मी व महिला नर्सिंग ऑफिसर बहिनों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य बीना छामुनिया, भाजपा महिला मार्चो जिला संयोजक अंजली गुप्ता, जिला मंत्री ममता शर्मा, अखिल भारतीय वैश्य समाज महिला जिलाध्यक्ष स्नेहा बंम, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्व सम्मेलन महिला जिलाध्यक्ष टोंक रेखा जाजू, श्री दिगम्बर जैन महासमिति टोंक महामंत्री रेखा जैन, सहित श्री दिगम्बर जैन महासमिति टोंक की पदाधिकारीगण उपस्थित थे।