3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: नहीं होने देंगे दंगा-फसाद, शहर का सौहार्द बिगाडऩे वालों पर नजर रखनी शुरू

टोंक शहर शांत शहर है। झगड़ा कुछ लोगों के बीच होता है, लेकिन कुछ लोग माहौल बिगाड़ देते है।  
2 min read
Google source verification
आईजी मालीनी अग्रवाल

टोंक में बैठक लेती आईजी मालीनी अग्रवाल।

टोंक. गत दिनों शहर में दो समुदाय के बीच हुए झगड़ों के बाद शहर का सौहार्द बिगाडऩे का कुछ लोगों ने प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामला शांत कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने शहर का सौहार्द बिगाडऩे वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। ये जानकारी अजमेर रेंज की पुलिस महानरीक्षक मालीनी अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस लाइन में दी। उन्होंने कहा कि टोंक शहर शांत शहर है।

झगड़ा कुछ लोगों के बीच होता है, लेकिन कुछ लोग माहौल बिगाड़ देते हंैं। इससे शहर में तरह-तरह की बातें फैल जाती है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया बातचीत व जानकारी लेने का अच्छा जरिया है, लेकिन इसका दुरुपयोग भी किया जा रहा है। पुलिस ऐसा नहीं होने देगी। इससे पहले आईजी ने जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय हर जगह मौजूद नहीं हो सकती। ना ही हर सूचना पुलिस तक पहुंचती है।


ऐसे में सदस्य ही पुलिस की मदद करे और जो भी बात हो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। साथ ही हर परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस की मदद की जाए। उन्होंने कहा कि टोंक ने दुर्घटना पर नियंत्रण किया है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शहर में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से भी कहा कि वे भी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।


उन्होंने सदस्यों से सुझाव भी मांगे। मिल सुझावों पर कार्रवाईकरने के निर्देश पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन को दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीशकुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी अशोककुमार, सदर थाना प्रभारी नरेन्द्र जैन, आरआईछोटीलाल मीणा, पुरानी टोंक थाना प्रभारी सत्यनारायण, मेहंदवास थाना प्रभारी छोटेलाल मीणा, सदस्य मनीष तोषनीवाल, विकास, सलीमुद्दीन खान, इम्तियाज खान, कमलेश कुमावत प्रहलाद, नरेश आदि मौजूद थे।