बूथ महासम्पर्क अभियान
देवली. भाजपा के बूथ महासम्पर्क अभियान को लेकर रविवार को कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन वार्डों में मतदाताओं से सम्पर्क किया। भाजपा के पी. सी जैन, बद्रीलाल चौधरी, उमाशंकर खुटेटा, जितेन्द्र चौधरी, संजय जैन, शिवजीराम प्रतिहार, रमेश शर्मा, लोकेश सेन, राकेश ओसवाल आदि ने मतदाताओं को भाजपा के समर्थन में मत देने की अपील की।