29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: हजरत हुसैन की याद में रमजान रख शर्बत पिलाया, मातमी धुन पर ताजिये निकाल करबला में ठंडे किए

हजरत हुसैन की याद में अलग-अलग स्थानों से मोहर्रम पर मुस्लिम समाज की ओर से ताजिये निकाले गए, जो करबला में ठंडे किए गए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 22 Sep 2018, 7:27 AM IST

in-the-memory-of-hazrat-hussain-on-moharram

टोंक. मोहर्रम पर शुक्रवार को जिलेभर में विशेष इबादत की गई। इसमें रमजान रखे गए तथा शर्बत पिलाया गया।

टोंक. मोहर्रम पर शुक्रवार को जिलेभर में विशेष इबादत की गई। इसमें रमजान रखे गए तथा शर्बत पिलाया गया। पैगम्बर हजरत मुहम्मद (स.) के नवासे की शहादत के मौके पर कई जगह हलीम पका कर लोगों को खिलाया गया। कई जगह शर्बत की सबीलें लगाई गई। मोहर्रम का महीना इस्लामी साल का पहला महीना है। इसकी 10 तारीख को कई मायनों में अहम माना जाता है।

करबला में ठंडे किए गए

मालपुरा. हजरत हुसैन की याद में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से मोहर्रम पर मुस्लिम समाज की ओर से ताजिये निकाले गए, जो करबला में ठंडे किए गए। अलाद्दीन देशवाली के नेतृत्व में ट्रक स्टैण्ड स्थित देशवालियों की मस्जिद से देशवालियों का ताजिया निकाला गया जो भिश्ती मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, लुहारों का मौहल्ला होता हुआ माणक चौक, आजाद चौक, कटला बाजार होता हुआ ट्रक स्टैण्ड स्थित झालरा तालाब करबला पहुंचा।

वहीं इमामुदï्दीन खां के नेतृत्व में नागोरियों की मस्जिद से नागोरियों का ताजिया निकाला गया जो बम्ब तालाब स्थित करबला पहुंचा। हमालों का ताजिये नवीन मण्डी स्थित मुसाफिर खाने से निकाला गया, जो कस्बे के गुर्जरों के मोहल्ले, माणक चौक, आजाद चौक, कटला बाजार होता हुआ ट्रक स्टैण्ड स्थित करबला पहुंचा जहां पर ताजिए को ठण्डा किया गया। जुलूस को लेकर पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच, उपखण्ड अधिकारी अजय आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधनलाल, वृताधिकारी राजेश मलीक जाप्ता तैनात रहा।

तबर्रुक वितरित किया
देवली. पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन हसन की शहादत के मौके पर शुक्रवार को शहर में ताजिये निकाले गए। जिन्हें बाद में सामूहिक रूप से ऊंचा स्थित कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंजुमन कमेटी के प्रवक्ता हारुन अंसारी ने बताया कि कुरैशी मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी, छतरी चौराहा, अंसारी कॉलोनी, एजेंसी एरिया, प्रताप नगर, जयपुर रोड सहित क्षेत्रों से करीब 16 छोटे-बड़े ताजिये निकाले गए।

ताजियों के साथ मुस्लिम युवक हैरतअंगेज व साहसिक करतब दिखाते चल रहे थे। विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी ताजिए ममता सर्कल पर एकत्र हुए। यहां हुसैन कमेटी ने दस्तारबंदी करवाई। ताजियों को ऊंचा ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शाम को कुरैशी मोहल्ला, एजेंसी व प्रताप नगर में तबर्रुक वितरित किया गया।

तबर्रुक वितरित किया
निवाई. हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम अकीदत के साथ मनाया गया। अकीदतमन्दों ने रोजे रखे व नमाज अदा की। इस दौरान मुस्लिम धर्मावलम्बियों की ओर से कुरानख्वानी की गई। इमाम चौक से ताजिये का जुलूस मातमी धुनों के साथ रवाना हुआ।

इस दौरान हकीम देशवाली, मोहम्मद आकिल, अल्लारखा देशवाली, मोहम्मद समीर सहित कई पट्टेबाजों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। ताजिये का जुलूस बड़ा बाजार से रवाना होकर कायस्थ मोहल्ला आदि से होकर भरकुंआ तालाब के समीप स्थित कर्बला पहुंचा।

जहां ताजियों को दफनाया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, पार्षद रमेश सोनी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिलीप इसरानी, पार्षद पृथ्वीराज टाटावत, फिरोज अख्तर, ताजिये कमेटी अध्यक्ष जमील देशवाली, बाबू मंसूरी, मोहम्मद मुस्तकिम, पप्पु देशवाली, शाहरोज, शकील लुहार, शकूर जागिरदार आदि मौजूद थे।


हैरतअगेंज करतब दिखाए

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे में मातमी धुनों के साथ ताजिये का जुलूस निकाल सुपूर्द-ए-खाक किया गया। हाजी हनीफ मोहम्मद ने बताया कि जामा मस्जिद से मातमी धुनों के साथ ताजिये का जुलूस रवाना हुआ। पट्टेबाजों ने जगह-जगह हैरतअगेंज करतब दिखाए। जुलूस शाम को कर्बला पहुंचा। जहां ताजिए को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।