25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसलपुर में पानी की आवक लगातार जारी, बांध से बनास में पानी की निकासी बढ़ाई

Incoming water continues in Bisalpur: बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पडऩे वाले चित्तौडगढ़़ व भीलवाड़ा जिले में बुधवार को हुई बारिश के चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 4 Oct 2019, 9:56 AM IST

बीसलपुर में पानी की आवक लगातार जारी, बांध से बनास में पानी की निकासी बढ़ाई

बीसलपुर में पानी की आवक लगातार जारी, बांध से बनास में पानी की निकासी बढ़ाई

राजमहल. बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पडऩे वाले चित्तौडगढ़़ व भीलवाड़ा जिले में बुधवार को हुई बारिश के चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। बांध के जलभराव में पानी की आवक से बनास नदी में पानी की निकासी भी लगातार जारी है। बीसलपुर बांध के कंट्रोल रुम के अनुसार शुक्रवार सुबह बांध के एक गेट को डेढ़ मीटर तक खोलकर बनास में प्रति सैकेण्ड 9 हजार15 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

read more:rca elections 2019: सीएम पुत्र वैभव गहलोत के लिए आसान नहीं रहा मुकाबला, रोचक बन रहा 'गणित'

सहायक नदी त्रिवेण्ी का गेज भी 2.10 मीटर दर्ज किया गया है। इससे पूर्व बुधवार शाम को बांध से बनास नदी में एक गेट को 0.25 मीटर तक खोलकर प्रति सेकंड 1500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी, जिसे गुरुवार शाम को बढ़ाकर एक गेट को आधा मीटर तक खोलकर बनास नदी में प्रति सेकंड 3 हजार 5 क्यूसेक पानी की निकासी कर दी गई है। इसी प्रकार त्रिवेणी का गेज बुधवार को 2.20 मीटर दर्ज किया गया था जो गुरुवार शाम तक 10 सेमी घटकर 2.10 मीटर रह गया है।

read more:Changemaker campaign: वार्ड नं. 1 में हुई स्वराज बैठक,स्वच्छ छवि के ईमानदार प्रत्याशी को चुनेंगे पार्षद

पाइप लाइन टूटी, अस्पताल में गहराया पेयजल संकट
टोंक. शहर के पटेल सर्कल पर टूटी पाइप लाइन से जहां सैकड़ों गैलन पानी व्यर्थबह गया। वहीं सआदत अस्पताल में पेयजल संकट गहरा गया। इसके अलावा अस्पताल परिसर में पानी भर गया। इसके चलते मरीजों तथा उनके परिजनों को कीचड़ से परेशानी हुई। ये पाइप लाइन चौथी बार टूटी है।

read more:चिकित्साकर्मी रिलीव करने पर अड़े,पैरामेडिकल स्टाफ ने सीएमएचओ कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

जलदाय विभाग इसकी सही प्रकार से मरम्मत नहीं करा पा रही है। ऐसे में बार-बार पाइप लाइन टूट रही है। ये पाइप लाइन गुरुवार सुबह भी टूट गई। इसके चलते पानी के पव्वारे कईफीट ऊंचाई तक चले। इसका पानी सआदत अस्पताल परिसर में भर गया। वहीं अस्पताल में जलापूर्ति नहीं हो पाई। इसके चलते लोगों को परेशानी हुई।