3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला स्तरीय मेले में किसानों ने नवाचारों व आधुनिक तकनीक ली जानकारी

किसान मेले का उद्देश्य जिले के किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीक से रू-ब-रू कराना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Mar 2018, 9:27 AM IST

पुरस्कृत करते अतिथि

टोंक में गुरुवार को आयोजित किसान मेले में पुरस्कृत करते अतिथि।

टोंक. कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की ओर से जिला स्तरीय किसान मेले प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार खेल स्टेडियम में किया गया। इसमें कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग ने 48 स्टाले लगाई। मेले से 2 हजार 200 किसानों ने तीनो विभागों में हो रहे नवाचारों व आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी ली।

मेले में मुख्य अतिथि विधायक अजीत मेहता ने राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी किसानों की आय दुगनी करने के लिए निरंतर कृषि में नवाचार व आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दे रहे हैं। कृषि विभाग ग्रीन हाउस में सब्जियों व फूलों की खेती के लिए 12.20 लाख रुपए तक अनुदान दे रहा है।

स्वरोजगार का बढ़ावा देने के लिए मधुमक्खी पालन के लिए बॉक्स पर सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में औलावृष्टि के दौरान फसल खराबे में किसानों को 27 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया था। जल संरक्षण के अनुदान में वृद्धि करते हुए सरकार वर्तमान में डिग्गी के लिए तीन लाख रुपए, फार्म पौण्ड पर 63 हजार एवं जल हौज पर 90 हजार तक अनुदान दे रही है।

अध्यक्षता कर रहे जिला कलक्टर सुबे सिंह यादव ने कहा कि किसान मेले का उद्देश्य जिले के किसानों का कृषि की आधुनिक तकनीक से रू-ब-रू कराना है। इसी के तहत कृषि विभाग की ओर से समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। विशिष्ठ अतिथि प्रधान जगदीश गुर्जर ने कहा कि किसानों की समृद्धि को लेकर कई योजनाएं लाग हुई है।

परियोजना प्रबंधक (आत्मा) के दिनेश बैरवा ने कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विधायक, जिला कलक्टर, व पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। मेले में उप निदेशक निरंजन सिंह राठौड, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।

रात्री चौपाल आज

पीपलू. ग्राम पंचायत झिराणा के अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार रात को जिला कलक्टर सुबे सिंह यादव की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल होगी। इसके लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।