3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को पकडऩे गई पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला, महिलाओं ने भी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा एसपी को सौंपा ज्ञापन

अलसुबह तालकटोरा क्षेत्र में आरोपितों को पकडऩे कई पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Mar 2018, 8:04 AM IST

 ज्ञापन सौंपा

महिलाओं के साथ हुई मारपीट के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा ने गुरुवार दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

टोंक. बड़ा कुआं क्षेत्र में गत 18 मार्च को हुए पथराव के बाद शहर का माहौल शांत होने लगा है, लेकिन इस शांति में गुरुवार सुबह युवती के साथ हुई छेड़छाड़ के चलते खलल पड़ गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं दूसरी ओर अलसुबह तालकटोरा क्षेत्र में आरोपितों को पकडऩे कई पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

दो महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस जिस आरोपित की तलाश में पुलिस गई थी वो हाथ नहीं लगा और फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि गत 18 मार्च को पथराव के दौरान एक जने पर हमला करने के आरोपितों को पुलिस तालकटोरा क्षेत्र में गिरफ्तार करने गई थी।

पुलिस आरोपित के घर पहुंची तो वो छत की दीवार फांद कर पड़ोस के घर में घुस गया। ऐसे में पुलिस जब उस घर घुसी तो वहां महिलाओं ने अचानक घर में घुसने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। इससे वे घायल हो गई। घायल महिलाएं तबस्सुम तथा उसकी मां जेबुन्निसा है।

इधर, पुलिसकर्मियों का कहना है कि पुलिस ने मारपीट नहीं की। बल्कि महिलाओं ने आरोपितों को पकडऩे का विरोध किया। इधर, रैली में पथराव वाले मामले में पुलिस ने मामले में 5 जनों को गिरफ्तार किया है,गौरतलब है कि गत 18 मार्च को विभिन्न संगठनों की ओर से निकाली गई रैली के दौरान पथराव हो गया था। इस मामले में पुलिस ने 5 मामला दर्ज कर लिए तथा दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

समझ ही नहीं पाए
कालीपलटन क्षेत्र स्थित कुम्हारों की चौकी में एक जने ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस पर मामूली झगड़ा हो गया। सूचना पर भारी पुलिस बल कुम्हारों की चौकी की ओर भेजा गया। पुलिस को देख पहले तो लोग समझ नहीं पाए। वहीं कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि कालीपलटन क्षेत्र में झगड़ा हो गया।

गिरफ्तारी की मांग
अलीगढ़ . टोंक में गत 18 मार्च को विभिन्न संगठनों की ओर से निकाली गई रैली के दौरान हुए पथराव के मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विधिक सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इसमें बताया कि असामाजिकतत्वों ने रैली के दौरान पथराव कर दिया। इसकी निंदा की और मामले से जुड़े आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों जसराम मीना, रमेशचंद शर्मा, महेंद्र गोयल, सरपंच भगवान सहाय शर्मा, लक्ष्मी नारायन मीना, राजेश अग्रवाल आदि शामिल थे।

महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
महिलाओं के साथ हुई मारपीट के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा ने गुरुवार दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष जेबा खान ने बताया कि महिलाएं घर में थी। इस दौरान पुलिस घर में घुसी और महिलाओं के साथ मारपीट की। उन्होंने घर के दरवाजे भी तोड़ दिए। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

इनको किया गिरफ्तार
गत 18 मार्च को हुए पथराव तथा झगड़े के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 5 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नायब साहब की नाल निवासी अतहर पुत्र उमर खां, गोल हवेली निवासी अमन पुत्र असलम खां, सिविल लाइन निवासी रवि पुत्र सत्यनारायण माली, महादेववाली निवासी राहुल पुत्र रामस्वरूप माली तथा पुरानी टोंक निवासी शिवकुमार पुत्र गणपतलाल नामा को गिरफ्तार किया है।