10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारीक समाज ने भगवान पराशर की वंदना कर धूम-धाम से मनाई महर्षि पराशर जयंती

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 25 Oct 2018, 10:36 AM IST

jubilee-celebrations-of-lord-parashar

टोंक के गायत्री धाम में भगवान पराशर की जयंती पर माल्यार्पण करते पारीक समाज के लोग।

टोंक. पारीक सेवा समिति की ओर से महर्षि पराशर जयंती बुधवार को गायत्री धाम में मनाई गई। अतिथि मदनलाल तथा राधामोहन पारीक ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिलाध्यक्ष रामराय पारीक ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद बच्चों व महिलाओं ने भगवान पराशर की वंदना व पूजा-अर्चना की। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस दौरान विष्णु पारीक ने कहा कि भगवान पराशर का जन्म पिता तथा माता की मृत्यु के बाद हुआ था। उन्होंने गर्भावस्था में ही पिता द्वारा कही गई वेदों को कंठस्थ कर ली थी। वे महान ऋषि, परिपूर्ण ज्योतिशास्त्र के दृष्टा और गं्रथकार थे।

महामंत्री गोविन्दनारायण, हीरालाल, कन्हैयालाल, दशरथ पारीक, रामबाबू आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान राजेन्द्र पारीक, अशोक, महेश, अखिलेश, पीताम्बर, लक्ष्मीनारायण, सुरेश, करुणानिधि पारीक जुगल किशोर, राम प्रसाद, दीनदयाल, मोहन लाल, राकेश कुमार, हरि प्रकाश आदि मौजूद थे। इस दौरान महिला-पुरुषों की ओर से भगवान पराशर के लगाए जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया।