31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां शराब ठेकेदारों ने आबकारी अधिकारी को सौंपी ठेकों की चाबियां, ओर कर ड़ाली ये मांग…

Tonk News : मदिरा अनुज्ञाधारी जिला आबकारी कार्यालय गए एवं आबकारी अधिकारी को दुकानों की चाबियां सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 30 Aug 2019, 5:22 PM IST

राजस्थान में यहां शराब ठेकेदारों ने आबकारी अधिकारी को सौंपी ठेकों की चाबियां, ओर कर ड़ाली ये मांग...

राजस्थान में यहां शराब ठेकेदारों ने आबकारी अधिकारी को सौंपी ठेकों की चाबियां, ओर कर ड़ाली ये मांग...

टोंक. मदिरा अनुज्ञाधारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर उनको कमीशन सहित अन्य परेशानियों को दूर कराने की मांग की है। मांग सौंपने के बाद सभी मदिरा अनुज्ञाधारी जिला आबकारी कार्यालय गए एवं आबकारी अधिकारी को दुकानों की चाबियां सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया।

read more: बीसलपुर बांध से बनास में पानी की निकासी घटाई , त्रिवेणी का गेज भी घटकर 2.50 हुआ

बाद में आबकारी अधिकारी ने समझाइश कर चाबियां लौटा दी। ज्ञापन में अनुज्ञाधारियों ने बताया कि आबकारी नीतियों पर पुर्नविचार किया जाए। उन्होंने बताया कि 2011-2012 के नियम पुन: लागू करने की मांग की है। उन्होंने खुदरा अनुज्ञाधारियों को दिए जाने वाला कमिशन भी 12-13 प्रतिशत की जगह बढ़ाकर 20-22 प्रतिशत किया जाए।

इसके अलावा बिक्री का समय रात 8 बजे की जगह 10 बजे तक किया जाए। उन्होंने पुलिस की ओर से अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में प्रभु बाडोलिया, हरिराम गुर्जर, देवकिशन, शंकर बागड़ी, कमलेश गुर्जर, भंवरीदेवी आदि शामिल थे।

read more:कांस्टेबल मुकेश जाट की हत्या का नही खुला राज, सर्वसमाज ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दी धरने की चेतावनी

सडक़ बनवाने की मांग
नगरफोर्ट. क्षेत्र के रानीपुरा में रास्ते के अभाव में गत सोमवार को प्रसूता को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में कीचड़ के चलते हुई देरी से नवजात की मौत होने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी उनियारा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप सडक़ बनवाए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रसूता को लेकर अस्पताल जा रहे ट्रैक्टर का पहिया दलदल में धंस जाने से बीच मार्ग में ही प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दे दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता खराब होने से समय पर टोंक नहीं पहुंच पाने के कारण नवजात मृत हुआ। वहीं परिजन प्रसूता को तुरंत टोंक लेकर पहुंचे वहां एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया गया था।

जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
टोंक. जिला कलक्टर आर.सी.ढेनवाल ने गुरुवार को कोष कार्यालय का निरीक्षण किया और कोष वाटिका में कदम्ब का पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। उन्होंने कोष कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने आस-पास अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान कोष कार्यालय की विभिन्न शाखाओं यथा बिल सेक्शन, एलटीए, आरपीएमएफ , पीआईडी सेक्शन एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कोषाधिकारी रामावतार शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।