
निवाई अग्रवाल दिगम्बर जैन मन्दिर में आयोजित सहस्त्रनाम महामण्डल विधान के दौरान शान्तिधारा करते हुए श्रद्धालु।
निवाई. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मन्दिर में आचार्य इन्द्रनन्दी ससंघ के सान्निध्य में मान स्तम्भ जिनबिम्ब अभिषेक महोत्सव को लेकर जिन सहस्त्रनाम महामण्डल विधान का आयोजन हुआ। मंत्री अशोककुमार जैन सिरस वाले ने बताया कि गुरुवार को सहस्त्रनाम महामण्डल विधान का आयोजन हुआ, जिसमें सभी इन्द्र-इन्द्राणियों सहित श्रद्धालुओं ने 300 अघर्य चढ़ाए गए।
इस दौरान कार्यक्रम में पण्डित सुरेश के शास्त्री के सानिध्य में सुबह सोधर्म इन्द्र मुकेश कुमार एवं हेमलता द्वारा जिनाभिषेक एवं शान्तिधारा की गई। इस अवसर पर मंगलाष्टक, प्रवचन, मण्डल विधान सहित कई धार्मिक अनुष्ठाानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयजित हुए। उन्होंने बताया कि विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल के तत्वावधान में तिलकमति नामक नाटिका का मंचन किया गया।
इस अवसर पर प्रिती एण्ड पार्टी जबलपुर एवं कमल एण्ड पार्टी टीकमगढ़ द्वारा मण्डल विधान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी गई। इस अवसर पर मन्दिर अध्यक्ष महावीरप्रसाद जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन, विमलचन्द जैन, दिनेश गिंदोडी, रामपाल चंवरिया, रतनलाल जैन, महेन्द्र कुमार, पारसचन्द सिरस एवं नेहरू जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
वेदी शुद्धि व विश्व शांति महायज्ञ आज से
देवली. क्षेत्र के अमरवासी गांव स्थित पाŸवनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर आगामी 11 व 12 मई को वेदी शुद्धि व विश्व शांति महायज्ञ आयोजित होगा। समाज के लोगों ने बताया कि कार्यक्रम दिगम्बर जैन मन्दिर में होंगे। इस दौरान 11 मई सुबह 7 बजे श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
वहीं 8 बजे ध्वजारोहण, मण्डप उद्घाटन, मण्डप शुद्धि, सुबह 9 बजे से घट यात्रा व सभी प्रतिमाओं का 108 कलशों से अभिषेक होगा। दोपहर 1 बजे याग मण्डल स्थापना व रात साढ़े 7 बजे शास्त्र स्वाध्याय, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयेाजित होंगे। जबकि 12 मई को सुबह साढ़े 6 बजे अभिषेक एवं नित्य नियम पूजा, 9 बजे पूजन, हवन, जप व विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बोली लगाई जाएगी। इस दौरान शोभायात्रा व श्रीजी को वेदी में विराजमान किया जाएगा।
Published on:
11 May 2018, 9:46 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.