टोंक। जिले के बरौनी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव खंडवा में बुधवार को एक प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। गांव में इसकी खबर के फैलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके के बाद मौके पर पहुंची बरौनी पुलिस थाना ने दोनों के शव को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। पुलिस दोनों की आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।