2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : पत्रिका ने मजबूर किया काला कानून वापस लेने के लिए

सामाजिक सरोकार के तहत राजस्थान पत्रिका एवं एलबीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से शनिवार को विधिक चेतना शिविर का आयोजन समारोह पूर्वक हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 24 Feb 2018, 12:27 PM IST

पत्रिका सामाजिक सरोकार

निवाई में एलबीएस विद्यालय में आयोजित पत्रिका के सामाजिक सरोकार के तहत विधि चेतना शिविर में कानून की जानकारी देते अतिथि।

निवाई. सामाजिक सरोकार के तहत राजस्थान पत्रिका एवं एलबीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से शनिवार को विधिक चेतना शिविर का आयोजन समारोह पूर्वक हुआ।

समारोह की शुरुआत विद्यालय के सचिव रामनिवास शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र जाट एवं प्रधानाचार्य कमलकिशोर जाट ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके की। सचिव शर्मा ने कहा कि राजस्थान पत्रिका ने सरकार के काला कानून के खिलाफ आवाज उठाकर प्रदेश की जनता को न्याय दिलवाया है। ऐसा कानून तो अंग्रेजों समय मे भी नहीं था।

पत्रिका की वजह से सरकार को मजबूर होकर काला कानून वापस लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि विद्यालय की पूजा मीणा को पद्माक्षी पुरस्कार एवं २९ छात्राओं को गार्गी पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिनसे अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। बार अध्यक्ष जाट ने महिलाओं के उत्पीडऩ को लेकर बने कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सूचना का अधिकार एवं बाल श्रमिक सहित अनेक अधिकारों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पत्रिका एक अखबार होने के साथ ज्ञान का भण्डार भी है। इसमें देश एवं विदेश की घटनाओं की जानकारी मिलती है। एडवोकेट हनुमान सिंगवाडिय़ा ने कहा कि कानून के माध्यम से लोगों को न्याय मिलता है। कानून की पालना करना चाहिए।

उन्होंने कविता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। पूर्व बार अध्यक्ष गोपाल जाट ने कहा कि छात्र देश का भविष्य है। आने वाले समय में आज के छात्र नेता व अधिकारी होंगे। इसके लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। इस दौरान उपाध्यक्ष मोतीलाल बोहरा ने साइबर क्राइम में बढ़ रहे अपराधों से सावधान रहने के लिए जानकारी दी।

उन्होंने मोबाइल से अन्य लोगों द्वारा बैंक से रुपए निकालने के बारे में कहा कि मोबाइल पर किसी भी प्रकार की बैंकिग जानकारी नहीं दें। उन्होंने बाल श्रमिकों को दण्डनीय अपराध बताया। विधि उवं मानवाधिकार विभाग के जिला अध्यक्ष बनवारीलाल यादव ने पत्रिका की ओर से चलाए गए अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रिका के माध्यम से युवा पीढ़ी को आसानी से कानून की जानकारी उपलब्ध हो रही है।

इस दौरान महासचिव हीरालाल जाट, ओमप्रकाश जाट, पेमाराम चौधरी, रामअवतार जाट, राजेश दाधीच, रामप्रसाद वर्मा, तारा दीक्षित, मनिषा शर्मा, अंजू शर्मा, रजनी शर्मा, राजू शर्मा एवं निशा शर्मा आदि मौजूद थे।