1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीन जयंती पर समाज में कुरीतियां दूर करने पर दिया जोर

वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर शिक्षा की ओर तेजी से कदम बढ़ाना चाहिए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 22 Mar 2018, 12:17 PM IST

मीन जयंती

टोंक के मीणा छात्रावास में मीन जयंती मनाते मीणा समाज के लोग।

टोंक. मीणा छात्रावास टोंक में मीन जयंती मनाई गई। इसमें समाज के लोगों ने भगवान मत्स्य के चित्र पर मालाएं चढ़ाई तथा पूजा की। इस अवसर पर मीणा समाज के जिला अध्यक्ष खेमराज मीणा ने कहा कि मत्स्य भगवान का अवतार पुराणों के अनुसार विष्णु भगवान के प्रथम अवतार हैं।


टोंक ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी राम मीणा ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर शिक्षा की ओर तेजी से कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों से समाज को दूर रखना चाहिए। व समाज के उद्धार के लिए तन-मन-धन से प्रति प्रत्येक व्यक्ति को समर्पित होना चाहिए।

मीणा छात्रावास निर्माण समिति के सदस्य कन्हैया लाल मीणा, प्रेम चन्द मीणा, रोहित मीणा,शंकर लाल मीणा, शान्ति लाल मीणा व मुकलेश मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान छात्रावास समिति के सदस्यों ने रेत व लोहे के टेण्डर भी जारी किए।


ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया
मालपुरा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने बुधवार को उपखण्ड के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के अभाव-अभियोग सुने। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी डिग्गी, मलिकपुर सहित कई गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट व रोजगार की समस्या, स्वच्छ भारत अभियान में बनाए शौचालयों के भुगतान नहीं मिलने से अवगत कराया।

ग्रामीणों की बैठक लेते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने चुनावों में जो घोषणाएं की थी, चार साल पूरे होने के बावजूद वादे पूरे नहीं हो पा रहे है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चलने वाली है। इस दौरान जिला कांग्रेस के गोपाल सिहं देशबन्धु, पूर्व सरपंच सत्यनारायण चौधरी, मूलशंकर शर्मा, हुसैन मोहम्मद, गंगाराम भारती, हरजीराम सैनी मौजूद थे।

साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 25 को

टोंक. बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 25 मार्च को होगा। परीक्षा में न्यू लर्नर्स एवं पूर्व परीक्षाओं में सी ग्रेड प्राप्त विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। जिला सतत एवं साक्षरता अधिकारी किशनलाल ने बताया कि परीक्षा का आयोजन वाले विद्यालय परीक्षा के दिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे।