2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से एक किलोमीटर दूर कुएं में मिला तीन दिन से लापता वृद्ध का शव

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 13 May 2018, 6:28 PM IST

  Postmortem

 टोडारायसिंह में वृद्ध का शव कुएं में मिलने के बाद कार्रवाई करती पुलिस।

टोडारायसिंह. थानान्तर्गत पन्द्राहेड़ा गांव के पास शनिवार को तीन दिन पहले लापता हुए वृद्ध का शव खेत पर बने कुएं में मिला है। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी उदय सिंह ने बताया कि पुलिस को पन्द्राहेड़ा से करीब एक किलोमीटर दूर कुएं में शव मिलने की सूचना मिली।

इस पर एसआई करण सिंह मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकलवाया। बाद में शव की शिनाख्त पन्द्राहेड़ा निवासी रामलाल (60) पुत्र छोगालाल खटीक के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक रामलाल गत 9 मई शाम को घर से साइकिल लेकर निकला था। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास व परिचितों के यहां तलाश की।

शनिवार सुबह बद्री नामक व्यक्ति ने खेत स्थित कुएं पर लावारिस साइकिल पड़ी होने की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने साइकिल रामलाल की बताई। इस पर आसपास के कुओं आदि में उसकी तलाश की गई। इस पर नजदीक के कुएं में रामलाल का शव तैरता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला तथा सामुदायिक चिकित्सालय टोडारायसिंह में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

युवक ने फांसी से झूलकर आत्महत्या की

टोंक. सदरथाना क्षेत्र के बमोर गांव के पास स्थित पोल्ट्री फार्म में एक दिव्यांग युवक ने फांसी से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता शनिवार सुबह परिजनों के खेत पर पहुंचने पर चला। पुलिस ने बताया मृतक बमोर निवासी सुरेश (38) पुत्र सत्यनारायण गुर्जर है। वह इन दिनों खेत पर बने मुर्गी फार्म पर ही बने कमरे में सोता था। गत दिनों सडक़ हादसे में सुरेश अपाहिज हो गया था।


इसके बाद पत्नी भी उसे छोडकऱ चली गई थी। इसके चलते वह खेत पर स्थित पोल्ट्रीफार्र्म पर ही रहता था। शुक्रवार रात वह कमरे की छत पर लगी लकड़ी से रस्सी के सहारे झूल गया। सुबह जब पिता भैंसों को बांधने खेत पर पहुंचा तो सुरेश रस्सी के सहारे झूलता मिला।

पिता की सूचना पर पहुंची सदरथाना पुलिस ने उसे उतारकर सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ेने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला पाया।